29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RBSE: बोर्ड करेगा डेढ़ लाख उत्तरपुस्तिकाओं की संवीक्षा

सबसे पहले जंचेंगी बारहवीं विज्ञान की उत्तरपुस्तिकाएं
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Amit Kakra

•

Updated: 24 Jun 2019, 1:13 PM IST

rbse will check of 1.5 lakh copies of board students

student

अजमेर.

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान ने उत्तरपुस्तिकाओं की संवीक्षा की कवायद प्रारंभ कर दी है। लगभग एक लाख परीक्षर्थियों ने परीक्षा परिणाम के बाद अपनी उत्तरपुस्तिकाओं की संवीक्षा के लिए आवेदन किया है।
बोर्ड ने परीक्षा परिणाम जारी करने के बाद विद्यार्थियों से संवीक्षा के लिए आवेदन मांगे थे। संवीक्षा के तहत उत्तरपुस्तिकाओं के अंकों की री-टोटलिंग, कोई प्रश्न जंचने से रह गया हो तो उसे जंचवाने सहित प्रश्नों के सामने दिए अंकों और उत्तरपुस्तिका के मुखपृष्ठ पर अंक तालिका का मिलान किया जाता है। जानकारी के अनुसार अनेक विद्यार्थियों ने एक से अधिक विषयों की उत्तरपुस्तिकाओं की संवीक्षा के लिए आवेदन किया है इस लिहाज से बोर्ड प्रशासन को इस साल लगभग डेढ लाख उत्तरपुस्तिकाओं की संवीक्षा करानी होगी।

बोर्ड प्रशासन बारहवीं परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं की संवीक्षा सबसे पहले करा रहा है। बारहवीं विज्ञान, वाणिज्य और कला वर्ग का परिणाम भी दसवीं से पूर्व जारी किया गया था। फिलहाल बारहवीं विज्ञान वर्ग की उत्तरपुस्तिकाओं की संवीक्षा प्रारंभ की जा चुकी है।
विद्यार्थियों को मिलेगी उत्तरपुस्तिकाएं

बोर्ड संवीक्षा के बाद विद्यार्थियों को उनकी उत्तरपुस्तिकाओं की प्रतिलिपि भी ऑनलाइन उपलब्ध कराएगा। विद्यार्थी अपनी उत्तरपुस्तिकाओं में उनके सवालों के जवाब पर मिले अंक और कुल अंकों का मिलान भी कर सकेंगे। बोर्ड की ओर से संवीक्षा के साथ ही विद्यार्थियों को उनके मोबाइल पर परिणाम के बारे में भी जानकारी देगा।