29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RAS Exam- संभागीय मुख्यालयों पर मुख्य परीक्षा 25 से, परीक्षार्थियों के लिए ड्रेस कोड भी लागू

25 और 26 जून को होगा आयोजन
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Amit Kakra

•

Updated: 24 Jun 2019, 11:32 AM IST

If you are preparing for RAS then know your level from mock test

If you are preparing for RAS then know your level from mock test

अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग के तत्वावधान में 25 और 26 जून को आरएएस मुख्य परीक्षा-2018 का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश के सभी सात संभागीय मुख्यालयों पर यह परीक्षा होगी। अभ्यर्थियों को दो दिन में कुल चार प्रश्न पत्र हल करने होंगे।

सचिव के. के. शर्मा ने बताया कि आरएएस मुख्य मुख्य परीक्षा 25 और 26 जून को होगी। आयोग ने अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र वेबपोर्टल पर अपलोड कर दिए हैं। अभ्यर्थियों को परीक्षा से एक घंटा पहले केंद्रों पर उपस्थित होना होगा। इसके अलावा एक फोटो और मूल फोटो पहचान पत्र साथ लाना जरूरी होगा। इसके बिना उन्हें केंद्रों पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा में करीब 22 हजार 984 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

जयपुर में सर्वाधिक परीक्षा केंद्र
जयपुर में सर्वाधिक 42 परीक्षा केंद्र पर परीक्षा होगी। इसके अलावा जोधपुर में 13, उदयपुर में 06 और बीकानेर में 06, कोटा और भरतपुर में 4-4 तथा अजमेर में 7 केंद्रों पर परीक्षा कराई जाएगी। दोनों दोनों दो पारियों में कुल चाल पेपर होंगे। यह वर्णनात्मक और विश्लेषणात्मक होंगे। इसके तहत सामान्य अध्ययन प्रथम, सामान्य अध्ययन द्वितीय, सामान्य अध्ययन तृतीय और सामान्य हिंदी-अंग्रेजी का पेपर होगा।

रखना होगा इनका ध्यान

...ई-एडमिट कार्ड सहित 2.5 गुणा 2.5 साइज की नवीन रंगीन फोटो उपस्थिति पत्रक पर चिपकाना होगा
-वर्णात्मक पेपर के कारण अभ्यर्थी रख सकेंगे नीली स्याही का पारदर्शी बॉलपेन, सामान्य जेल पेन, पेंसिल, रबर और स्केल

-फोटो यक्त पहचान पत्र के तहत आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, पेनकार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या अन्य कोई वैध दस्तावेज
-पुरुष पहन सकेंगे आधी आस्तीन की शर्ट, टी-शर्ट, कुर्ता, पेंट-पायजामा और हवाई चप्पल/स्लीपर

-महिला अभ्यर्थी पहन सकेंगी सलवार सूट या साड़ी, आधी आस्तीन का कुर्ता-ब्लाउज, हवाई चप्पल/स्लीपर
-अभ्यर्थी सोने के जेवर, घड़ी, चश्मा, बैल्ट, हेयर पिन-ताबीज या कोई सामान नहीं ला सकेंगे केंद्रों मे