30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ajmer Nagar Nigam : नगर निगम आयुक्त व पार्षदों के विवाद का वीडियो वायरल

महापौर ने की साधरण सभा बुलाने की मांग
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Heemanshu Dhawal

•

Updated: 23 Nov 2019, 12:44 PM IST

ajmer nagar nigam

ajmer nagar nigam

अजमेर. लम्बे समय बाद एक बार फिर नगर निगम का माहौल गर्म की तैयारी शुरु हो गई है। शुक्रवार को एक पार्षद ने कुछ दिन पुराना पार्षदों व निगम आयुक्त का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। करीब चालीस की संख्या में आयुक्त के चैम्बर में पहुंचे पार्षदो ने आरोप लगाया था कि पिछले 10 महीनों से वार्डों में विकास कार्य ठप हैं। चुनाव सिर पर हम क्या मुह लेकर जनता के बीच जाएं। कांग्रेस पार्षदों का आरोप है कि हमारी सरकार होने के बावजूद काम नहीं हो रहे हैं। कुछ पार्षदों ने आयुक्त की शिकायत सरकार से करने की चेतावनी दी। इस पर आयुक्त ने सहज रूप से कहा कि आप स्वतंत्र हैं।

महापौर धर्मेन्द्र गहलोत का कहना है कि मैं सितम्बर में आयुक्त को यूओ नोट लिखकर साधारण सभा बुलाने की मांग कर चुका हूं। 13 नवम्बर को रिमांडर भी दिया गया है लेकिन अधिकारी साधारण सभा नहीं बुला रहे हैं। वहीं इस मामले में आयुक्त चिन्मयी गोपाल का कहना है कि साधारण सभा की तैयारी की जा रही है। सम्बन्धित शाखाओं से प्रस्ताव मांगे जा रहे है।

Read More : Fast Tag : फास्ट टैग 1 दिसम्बर से, टोल बूथ पर वाहनों की लगी कतारें

Read More : मार्कशीट चाहिए तो घर बैठें खोलें डिजिटल लॉकर, मिलेंगे शिक्षा बोर्ड के सभी दस्तावेज