16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ताल व थाप का दिखा खूबसूरत संगम, नृत्यांजलि में जब कुछ यूं झलके मन के भाव

www.patrika.com/ajmer-news
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Sonam Ranawat

•

Updated: 30 Jul 2018, 11:16 AM IST

beautiful dance competition organized in ajmer

ताल व थाप का दिखा खूबसूरत संगम, नृत्यांजलि में जब कुछ यूं झलके मन के भाव

अजमेर. नृत्य शैली की विविध मुद्राओं एवं भाव भंगिमाओं ने मन के भावों को उजागर किया। ताल एवं थाप पर थिरकती बाल नृत्यांगनाओं ने मंच को अपनी प्रतिभा की चमक से रोशन किया। शास्त्रीय संगीत भी था तो भरत नाट्यम् की मुद्राओं ने तालियां बटोरी। वेस्टर्न एवं शास्त्रीय संगीत के बेजोड़ मेल पर भी अपनी कला का प्रदर्शन किया।

मौका था कला अंकुर एवं तोषनीवाल इंडस्ट्रीय प्रा. लि. की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित नवीं अन्तरविद्यालय एवं ओपन एकल व समूह नृत्य प्रतियोगिता के प्रारंभिक चरण का। प्रतियोगिता संयोजक डॉ. रूपा गोयल एवं राजीव शर्मा के अनुसार जवाहर रंगमंच पर कार्यक्रम में नगर के प्रमुख 20 विद्यालयों की करीब 175 छात्राओं ने जूनियर, सीनियर व समूह वर्ग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ओपन एकल वर्ग को सम्मिलित करते हुए सभी वर्गों में 185 से अधिक प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत संस्था सह सरंक्षक अनिल जैन, अध्यक्ष माधवी स्टीफ न, महासचिव कल्पना शर्मा, संयोजकगण एवं वरिष्ठ सदस्य श्याम नारायण माथुर ने की। महासचिव कल्पना शर्मा के अनुसार प्रतियोगिता में विभिन्न प्रांतों के लोक गीतों पर प्रतिभागियों ने समूह नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। वन्दना भटनागर ने बताया कि इस चरण में चयनित प्रतियोगी 5 अगस्त को जवाहर रंगमंच पर आयोजित होने वाले निर्णायक चरण में भाग लेंगे। सफल प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार, उपाधियां एवं प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। ओवरऑल विजेता को तोषनीवाल इंडस्ट्री की ओर से वैजयंती से नवाजा जाएगा। संचालन रूपा गोयल, चन्द्र भाटिया, लता शर्मा, सौरभ वशिष्ठ ने किया। डॉ. महेन्द्र कुमार झा, रमाकान्त अग्रवाल, आनन्द गार्गिया, राजीव शर्मा, अनिता बाल्दी, मृदुला मित्तल, ऋ तु अग्रवाल, गोपाल खन्ना, विवेक मोदी, सतीश दीक्षित, काव्या मकवाना व श्रवण सिंह ने की।


इन प्रतिभागियों का अंतिम चरण में चयन

कनिष्ठ वर्ग : तनिशा शर्मा, उर्मी जैन, पूर्वी जकेतिया, अवनि अग्रवाल, कृतिका कुमावत, आध्या सक्सेना।वरिष्ठ एकल वर्ग : गुनगुन जोशी, यशिका भट्ट, अवंतिका, सुचन्द्रा बिस्वास, काश्वी त्रिपाठी, अमीषा।ओपन वर्ग : पलक दाधीच, वंदना तिमोथी, ट्वींकल कंसल, दीवयानी गर्ग, मीना बनेठिया, हिमांशी राठौड़, यशमीता शर्मा। समूह वर्ग : मयूर स्कूल, ईस्ट पॉइंट सी.सै.स्कूल, माहेश्वरी इंटरनेशनल, एचकेएच पब्लिक स्कूल, रॉयन इंटरनेशनल, संस्कार पब्लिक स्कूल, देहली पब्लिक स्कूल, महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल।