
अजमेर। लोकसभा सांसद भागीरथ चौधरी ने दौसा से वाया दूदू- नागौर स्टेट हाइवे नंबर दो को राष्ट्रीय राजमार्ग से क्रमोन्नत करवाने की मांग को लेकर केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा है।
पत्र में चौधरी ने बताया की राजस्थान प्रदेश के पूर्वी भाग दौसा- भरतपुर को पश्चिमी भाग जोधपुर संभाग को जोड़ने वाला स्टेट हाइवे 2 पर वर्ममान में अत्यधिक आवागमन का दबाव रहता है। पूर्वी राजस्थान से पश्चिमी राजस्थान की तरफ जाने वाले वाहनों को वर्तमान में राष्ट्रीय राजमार्ग 8 पर लंबा चक्कर काटकर जाना पड़ता है। जिसके चलते स्टेट हाइवे दो पर ट्रैफिक का दबाव लगातार बढ़ रहा है। नेशनल हाइवे में क्रमोन्नत होने पर लोगों को ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिल सकेगी।
अजमेर लोकसभा के सांसद भागीरथ चौधरी की अनुशंसा पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद जयपुर ने मौजमाबाद कुम्हार समाज के अपूर्ण सामु.भवन को पूर्ण कराने एवं ऊ परी मंजील पर सार्व. खुला तिबारा निर्माण कार्य के लिए 8 लाख की राशि स्वीकृत की है। जिसकी कार्यकारी एजेंसी ग्राम पंचायत मौजमाबाद है। यह जानकारी भाजपा नेता गजेन्द्र सिंह जाखड़ ने दी।
उन्होंने बताया की सांसद चौधरी ने अधिक्षण अभियन्ता सार्व निर्माण विभाग जयपुर को पत्र लिखकर मौजमाबाद ग्राम पंचायत स्थित ग्राम तुम्बीपुरा से लाठोलाव तक सम्पर्क सडक निर्माण कार्य दूरी 2.5 किमी एवं लाठोलाव से बागरीयो की ढाणी (खेडी सुवा) तक 2.5 किमी उक्त दोनों कार्य ग्रामीण सड़क मार्ग का निर्माण कार्य को अविल्ब स्वीकृत कराने की मांग की है।
Published on:
9 Dec 2019, 2:11 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.