
Bird Park : सागर विहार में बर्ड पार्क का काम शुरू
अजमेर. वैशाली नगर स्थित सागर विहार पाल के पास बर्ड पार्क का काम शुरू हो गया है। निर्माण कार्य पर 117 लाख रुपए खर्च होंगे। वर्तमान में दीवार बनाने और कंटिली झांडियों का हटवाया जा रहा है।
वैशाली नगर स्थित सागर विहार में डवलपमेंट ऑफ बर्ड पार्क बनाया जा रहा है। यह 26 हजार 400 वर्ग मीटर एरिया में बनेगा। इस पर करीब 117 लाख रुपए खच होंगे। वर्तमान में चार दीवारी के लिए जेसीबी से खुदाई की जा रही है और दीवार का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही पाल के पास उगे बबूल के पौधों को हटाने का काम शुरू हो गया है। अभी झाडिय़ों को काटा जा रहा है, इसके बाद उन्हें जलाकर वहां से हटा दिया जाएगा। इसके बाद आनासागर से रिसकर एकत्र हुए पानी को बीच में लाकर छोटे-छोटे टापूनुमा हट बनाई जाएगी, जिससे बर्ड नेस्टिंग कर सकेगी। बर्ड वाचिंग टावर बनाए जाएंगे। इस काम को पूरा होने में 4 माह लगेंगे।
Published on:
15 Dec 2019, 12:05 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.