
Tripal Talak तीन तलाक के खिलाफ देश भर में पहला मामला मुंब्रा में दर्ज
अजमेर. संसद में पास हुए ट्रिपल तलाक (tripal talaak) विधेयक के बाद मुस्लिम महिलाओं ने मामले दर्ज कराने शुरू कर दिए हैं। अलवर गेट थाने (Alwar gate thana) में द मुस्लिम वुमन प्रोटेक्शन ऑफ राइट्स ऑन मेरिज एक्ट-2019 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
नई बस्ती रसूलपुरा निवासी समीना पत्नी मजीद खान ने अलवर गेट थाने में शिकायत दी। इसमें बताया कि उसका निकाह 2011 में हुआ था। मजीद पेशे से ऑटो चालक (Auto driver) है। वह निकाह के बाद से आए दिन मारपीट और परेशान करता है। उसने हाल में तीन बार तलाक-तलाक-तलाक बोलकर प्रताडि़त किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पारित हो चुका है विधेयक
संसद ने बीती जुलाई में ट्रिपल तलाक के खिलाफ विधेयक पारित किया था। इसे द मुस्लिम वुमन प्रोटेक्शन ऑफ राइट्स ऑन मेरिज एक्ट-2019 का नाम दिया गया है। ट्रिपल तलाक के मामले इसकी धारा 3/4 के तहत दर्ज किए जाते हैं। विधेयक पास होने के बाद अजमेर में ट्रिपल तलाक का तीसरा मामला सामने आया है।
फैक्ट फाइल...
8 अगस्त को ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह के खादिम द्वारा पत्नी को तलाक देने के प्रकरण में दरगाह थाना पुलिस ने ट्रिपल तलाक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।
2 सितम्बर को दिल्ली के सद्दाम के खिलाफ पत्नी नगमा ने अलवर गेट थाने में ट्रिपल तलाक का मामला दर्ज कराया। उसने पति पर समझाइश के दौरान ही थाने के सामने तलाक देने की शिकायत दर्ज कराई।
ट्रेन की चपेट में आई मोपेड
अजमेर. जोधपुर से इंदौर जा रही ट्रेन (Jodhpur to Indore trains) की चपेट में शनिवार को दौराई के निकट पटरी पर मोपेड आ गई। इससे मोपेड चकनाचूर हो गई। दोपहर 12.30 बजे दौराई के निकट एक व्यक्ति मोपेड लेकर पटरी पार कर रहा था। इसी दौरान अजमेर (ajmer) से रवाना हुई जोधपुर-इंदौर ट्रेन वहां पहुंची। व्यक्ति ट्रेन को देखकर मोपेड पटरी के बीच छोडकऱ भाग निकला। मोपेड को चपेट में लेने के बाद लगभग 10 मिनट रुकने के बाद ट्रेन रवाना हो गई।
Updated on:
14 Sep 2019, 10:22 PM IST
Published on:
14 Sep 2019, 10:20 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.