3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खुद को स्टाइलिश लुक देने के लिए बॉयज में बढ़ा हैवी बियर्ड रखने का ट्रेंड

www.patrika.com/ajmer-news

2 min read
Google source verification
boys change their look start having beard to look different

खुद को स्टाइलिश लुक देने के लिए बॉयज में बढ़ा हैवी बियर्ड रखने का ट्रेंड

अजमेर. फैशन की इस दुनिया में गल्र्स ही नहीं बॉयज भी खुद को स्टाइलिश लुक देने के लिए कई तरह के स्टाइल्स अपनाते नजर आ रहे हैं। पन्जाबी सिंगर्स व बॉलिवुड एक्टर्स को देख कर शहर के युवा भी उन्हें कॉपी करने में पीछे नहीं हैं। सिटी बॉयज में अब स्टाइलिश बियर्ड रखने का ट्रेंड दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। बॉयज खुद को ट्रेन्डी लुक देने व अपने फ्रेंड्स में अलग पहचान बनाने के लिए डिफरेन्ट स्टाइल रखते नजर आ रहे हैं।

घंटो सैलुन में बैठ कर खुद को दे रहे नया लुक- कुछ समय पहले तक बॉयज क्लीन शैव रखना पसन्द करते थे लेकिन समय के साथ बॉयज में ये ट्रेंड धीरे-धीेर खत्म हो गया है। खुद को मस्क्यूलर मैन दिखाने की होड़ में युवा बियर्ड रखने के शौकीन हो गए इसके लिए अब गल्र्स के समान बॉयज भी सैलुन में घंटो बैठकर अपने फेस के अनुरूप बियर्ड सेट करवाने में व्यस्त हो गए है।

ये स्टाइल है बॉयज में फैमस- बॉयज में खासतौर पर हैवी लुक, वी शैप, अरेबिक लुक, कट्स इन बियर्ड, एल शेप, डबल शेड बियर्ड, फुल बियर्ड, शॉट, मिडियम व लॉन्ग स्टबल, डॅकटैल व स्र्कल बियर्ड जैसे अन्य कई डिजाइन्स शहर के युवाओं में अपनी जगह बना चुका हैं।

read this also...युवाओं में RUGGED के नाम से कुछ यूं फैमस हुए फटे कपड़े , टशन दिखाने के लिए अब इससे बेहतर और कुछ नहीं

क्लिन शेव तो बच्चे रखते हैं - रजत खत्री ने बताया कि आजकल बॉयज में बियर्ड रखने का ट्रेंड दिनों दिन बढ़ता जा रहा है, उनका कहना है कि बियर्ड नहीं रखने वाले युवा को बच्चा समझा जाता है। खुद को डिफरेंट लुक देने के लिए हर महीने स्टाइल चेंज करना मेरी हॉबी बन गया है। अपने फेस के अनुसार हर महीने में बियर्ड की स्टाइल चेंज करना पसन्द करता हूं ।

read this also ....म्हारे शहर की छोरियां नहीं छोरां स कम, फर्राटा सूं बुलट दौड़ाबा म नम्बर 1