29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CBSE: एडमिशन कार्ड अपलोड, सप्लीमेंट्री एग्जाम 2 जुलाई से

इसके अलावा केंद्रों पर परीक्षा सामग्री पहुंचाई जा रही है।परिणाम जुलाई अंत या अगस्त के पहले पखवाड़े तक जारी किए जाएंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 21 Jun 2019, 6:33 AM IST

cbse compartment exam 2019

cbse compartment exam 2019

अजमेर. सीबीएसईसप्लीमेंट्री परीक्षाओं की तैयारी में जुट गया है। बोर्ड ने बारहवीं और दसवीं के विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र अपलोड कर दिए हैं। परीक्षाएं 2 जुलाई से प्रारंभ होंगी।

अजमेर रीजन में इस बार बारहवीं में 11 हजार 117 विद्यार्थियों के सप्लीमेंट्री आई है। इनमें 7385 छात्र और 3732 छात्राएं हैं। दसवीं में 8256 विद्यार्थियों को सप्लीमेंट्री के योग्य माना गया है। इनमें 6062 छात्र और 2194 छात्राएं हैं। इनमें नियमित एवं स्वयंपाठी विद्यार्थी शामिल हैं। बारहवीं के सभी विषयों की सप्लीमेंट्री परीक्षा 2 जुलाई को होगी। दसवीं की विषयवार पूरक परीक्षा 10 जुलाई तक चलेगी। बोर्ड ने वेबपोर्टल पर विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र अपलोड कर दिए हैं। इसके अलावा केंद्रों पर परीक्षा सामग्री पहुंचाई जा रही है।

परिणाम भी आएंगे जल्दी
पिछले साल तक सीबीएसई 16 जुलाई से सप्लीमेंट्री परीक्षाएं शुरु करता था। यह परीक्षाएं 25-26 जुलाई तक चलती थीं। इनके परिणाम अगस्त के दूसरे पखवाड़े तक घोषित किए जाते थे। इस बार परीक्षाएं जुलाई के शुरुआत में ही कराई जा रही हैं। ऐसे में परिणाम भी जुलाई अंत या अगस्त के पहले पखवाड़े तक जारी किए जाएंगे।