30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीबीएसई 9 दिसम्बर को कराएगा सीटेट, वेबसाइट पर प्रवेश पत्र जल्द

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 17 Nov 2018, 7:20 AM IST

CTET exam 2018

CTET exam 2018

अजमेर.

सीबीएसई के तत्वावधान में 9 दिसम्बर को केंद्रीय अध्यापक पात्रता परीक्षा (सीटेट) का आयोजन होगा। इसके प्रवेश पत्र जल्द वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। स्कूल में शिक्षक बनने के लिए सीबीएसई के तत्वावधान में केंद्रीय अध्यापक पात्रता परीक्षा (सीटेट) कराई जाती है।

साल 2015-16 तक परीक्षा फरवरी और सितम्बर में कराई जाती रही थी। इसके तहत अंतिम बार 18 सितम्बर 2016 को यह परीक्षा हुई थी। इसके बाद 20 महीने तक कोई अधिसूचना जारी नहीं हुई। चौतरफा दबाव के बाद बोर्ड ने इस वर्ष सीटेट कराना तय किया है।

डेढ़ महीने बाद भरवाए फार्म

पूर्व में बोर्ड ने बीती 22 जून से 9 जुलाई तक ऑनलाइन फार्म भरवाने का फैसला किया था। लेकिन 21 जून को अधिसूचना जारी कर इसे अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया। अब करीब डेढ़ महीने बाद बोर्ड ने 1 से 27 अगस्त तक सीटेट के ऑनलाइन आवेदन भरवाए। साथ ही 9 दिसम्बर को परीक्षा कराना तय किया। अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जल्द वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे।

इसीलिए कराई जाती है परीक्षा

केंद्र सरकार ने सीबीएसई, केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय और अन्य स्कूल में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक और अन्य स्तर पर शिक्षकों की भर्ती के लिए केंद्रीय अध्यापक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करना जरूरी किया है। विभिन्न प्रदेशों में भी राज्य स्तरीय परीक्षा कराई जाती है।