
CTET- 2020
अजमेर.
सीबीएसई (central board of secendary education) के तत्वावधान में केंद्रीय अध्यापक पात्रता परीक्षा (CTET) के फार्म भरवाने जारी है। इस वर्ष 8 दिसंबर को परीक्ष होगी। विद्याथी 25 सितंबर तक फार्म और 30 सितंबर तक फीस भुगतान कर सकेंगे।
स्कूल में शिक्षक (school teacher) बनने के लिए सीबीएसई (cbse) के तत्वावधान में केंद्रीय अध्यापक पात्रता परीक्षा (सीटेट) कराई जाती है। प्रतिवर्ष यह परीक्षा फरवरी और सितम्बर में कराई जाती रही थी। बोर्ड ने 18 सितम्बर 2016 के बाद डेढ़ साल तक परीक्षा (ctet exam) का आयोजन नहीं किया। पिछले साल से यह परीक्षा वापस शुरू हुई है। इसके तहत दिसंबर (December) में होने वाली परीक्षा के ऑनलाइन फार्म बुधवार तक भरे जा सकेंगे।
पढ़ें यह खबर भी.....
उपाचार्य/अधीक्षक भर्ती के फार्म भरने शुरू
राजस्थान लोक सेवा आयोग (rpsc ajmer) की औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) में उपाचार्य/अधीक्षक भर्ती के लिए दोबारा फार्म भरने शुरू हो गए हैं। ऑनलाइन आवेदन (online form) 8 अक्टूबर तक ऑनलाइन भरे जा सकेंगे।कार्मिक विभाग के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EBC), अति पिछड़ा वर्ग (MBC) और विशेष योग्यजन (Special PH)को देय आरक्षण के बाद उपाचार्य/अधीक्षक भर्ती-2018 में पदों की संख्या बढकऱ 86 हो गई है। लिहाजा आयोग ने भर्ती के लिए दोबारा आवेदन मांगे हैं। मालूम हो किआयोग ने उपाचार्य/अधीक्षक/औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के 45 पदों पर पिछले साल 3 अप्रेल को ऑनलाइन आवेदन मांगे थे।
ऑनलाइन आवेदन जारी
प्राध्यापक प्रतियोगी परीक्षा और समूह अनुदेशक/सर्वेयर-सहायक शिक्षुता सलाहकार (ग्रुप द्वितीय) भर्ती 2018 के लिए दोबारा फार्म (online fomrs)भरने जारी हैं। राजस्थान तकनीकी प्रशिक्षण अधीनस्थ सेवा नियम-1975 के तहत समूह अनुदेशक/सर्वेयर/सहायक शिक्षुता सलाहकार ग्रुप-द्वितीय के 34 पदों के लिए 3 अप्रेल 2018 को ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। राज्य सरकार (state govt) ने इसी साल अति पिछड़ा वर्ग को पांच प्रतिशत, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को दस प्रतिशत और विशेष योग्यजन को चार प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला किया है। कार्मिक विभाग (DOP) से मिले पत्र के तहत आयोग ने 34 पदों के लिए दोबारा आवेदन मांगे हैं।
Published on:
25 Sept 2019 08:36 am
