29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CBSE: खत्म होंगे दसवीं के सप्लीमेंट्री एग्जाम

स्टूडेंट्स का रिजल्ट निकालने की तैयारी में जुटेगा बोर्ड। इस बार बोर्ड ने समय से पहले ही परीक्षाएं कराई हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 10 Jul 2019, 7:14 AM IST

cbse supplementary exam

cbse supplementary exam

अजमेर

सीबीएसई की सप्लीमेंट्री परीक्षाएं जारी हैं। बारहवीं की सभी विषयों की परीक्षाएं दो जुलाई को खत्म हो चुकी हैं। दसवीं की विषयवार परीक्षाएं बुधवार को पूरी हो जाएंगी

अजमेर रीजन में इस बार बारहवीं में 11 हजार 117 विद्यार्थियों के सप्लीमेंट्री आई है। इनमें 7385 छात्र और 3732 छात्राएं हैं। दसवीं में 8256 विद्यार्थियों को सप्लीमेंट्री के योग्य माना गया है। इनमें 6062 छात्र और 2194 छात्राएं हैं। इनमें नियमित एवं स्वयंपाठी विद्यार्थी शामिल हैं। पूरे देश में 2 जुलाई को बारहवीं और दसवीं के सप्लीमेंट्री एग्जाम शुरू हुए थे। बारहवीं के कला, वाणिज्य और विज्ञान संकाय के विभिन्न विषयों की परीक्षा एक दिन में कराई गई।

दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने साइंस थ्योरी, विज्ञान विदआउट प्रेक्टिकल विषय की परीक्षा दी थी। अजमेर के अलावा देश में प्रयागराज, दिल्ली, गुवाहाटी, पटना, भुवनेश्वर, देहरादून, पंचकुला, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम रीजन में भी परीक्षाएं कराई जा रही है। दसवीं कक्षा का बुधवार को अंतिम पेपर होगा। इसके साथ ही परीक्षाएं खत्म हो जाएंगी।

read more: CBSE: 9वीं और 11वीं के विद्यार्थियों के पंजीयन जल्द

अब रिजल्ट की तैयारी
बोर्ड ने परीक्षाओं के साथ ही कॉपियां जंचवाना शुरू कर दिया है। उम्मीद है कि जुलाई के दूसरे पखवाड़े में परिणाम जारी कर दिया जाएगा। मालूम हो कि प्रतिवर्ष बोर्ड 16 जुलाई को सप्लीमेंट्री एग्जाम शुरू कराता रहा है। इसके परिणाम अगस्त के शुरुआत में जारी होते हैं। इस बार बोर्ड ने समय से पहले ही परीक्षाएं कराई हैं।

read more: स्टूडेंट यूनियन इलेक्शन अगस्त में , दिखेंगे कई चुनावी रंग