
कर्ज उतारने के लिए तोड़ी चेन, महिला ने दिखाई बहादुरी चढ़े पुलिस के हत्थे
कर्ज से उबरने के लिए अपराध का रास्ता अपना लेकिन यहां भी उनकी किस्मत ने साथ नहीं दिया। चेन तोडक़र भागने के दौरान भीड़ के हत्थे चढ़ गए। क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस की गिरफ्त में आए चेन स्नेचर ने पड़ताल में खुलासा किया है। पुलिस ने भीलवाड़ा से उनका अपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला है।
थानाप्रभारी दिनेश कुमावत ने बताया कि शनिवार शाम को महबूब की कोठी क्षेत्र में महिला के गले से चेन तोडक़र भागने के दौरान पीडि़ता सीमा दाधीच व ऑटो रिक्शा चालक की सूझबूझ से पकड़े गए भीलवाड़ा सुभाष नगर निवासी सौरभ गर्ग व प्रताप नगर बाबा धाम निवासी मोहित प्रजापति को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस ने उनका भीलवाड़ा जिले से आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला लेकिन पुलिस रिकॉर्ड में कोई प्रकरण दर्ज नहीं है। पुलिस ने भी उनसे गहनता से पड़ताल की लेकिन उन्होंने कोई अन्य वारदात करने से इनकार कर दिया।
पहली मर्तबा दी वारदात अंजाम
सौरभ के परिजन ने पुलिस को बताया कि सौरभ उनसे अलग रहता है। गलत आदतों के चलते कर्ज में डूबा हुआ है। ऐसे में उन्होंने उसको अलग कर दिया। उसी तरह मोहित प्रजापित साउंड सिस्टम का काम करता था। पुलिस का बी मानना है कि दोनों आरोपी पहली बार चेन तोडक़र भाग रहे थे लेकिन टेम्पो चालक की सजगता से पकड़े गए।
Published on:
1 Jul 2019, 12:00 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.