29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरकारी नौकरियों पर सबकी नजरें, मुख्य सचिव करेंगे यह खास काम

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 24 Jan 2019, 6:35 AM IST

new vacancy

new recruitment process

अजमेर.

साल 2019 की नई भर्तियों को लेकर सरकार अंदरूनी कवायद में जुट गई है। विभागवार भर्तियों को लेकर मुख्य सचिव डी. बी. गुप्ता जल्द सभी विभागों के प्रमुख अधिकारियों की बैठक लेंगे। विभागों से मिलने वाली अभ्यर्थनाओं को कार्मिक विभाग के जरिए राजस्थान लोक सेवा आयोग को सौंपा जाएगा।

आयोग आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा भर्ती परीक्षा सहित कॉलेज लेक्चरर, स्कूल व्याख्याता भर्ती परीक्षा, कृषि, कारागार, कनिष्ठ लेखाकार और अन्य भर्ती परीक्षाओं का आयेाजन करता है। यह भर्तियां कार्मिक विभाग, संबंधित विभाग और सरकार से अभ्यर्थना, पदों का वर्गीकरण मिलने के बाद कराई जाती हैं। साल 2018 में आयोग को विभिन्न विभागों के लिए 18 हजार भर्तियां मिली थीं। इनमें से कई भर्ती परीक्षाएं आयोग करा चुका है। बकाया परीक्षाएं फरवरी से जून के बीच होनी हैं।

मुख्य सचिव लेंगे बैठक

साल 2019 की भर्तियों के संदर्भ में आयोग अध्यक्ष दीपक उप्रेती ने पिछले दिनों मुख्य सचिव डी. बी. गुप्ता से मुलाकात की थी। साल 2019 और 2020 में प्रदेश में आरएएस एवं अधीनस्थ सेवाओं सहित कई विभागों में अधिकारी सेवानिवृत्त होंगे। अब मुख्य सचिव गुप्ता सभी विभागों के प्रमुख अधिकारियों की बैठक लेंगे। इसमें विभागवार पदों की भर्ती, वर्गीकरण और अन्य बिन्दुओं पर चर्चा होगी। विभागों से फरवरी-मार्च तक मिलने वाली अभ्यर्थनाओं को कार्मिक विभाग को सौंपा जाएगा। कार्मिक विभाग परीक्षण कर अभ्यर्थनाओं को राजस्थान लोक सेवा आयोग को सौंपेगा।

आरएएस 2019 पर नजरें..
आयोग की नजरें आरएएस-2019 भर्ती परीक्षा पर भी टिकी हैं। यह आयोग की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में शामिल है। इस साल आरएएस एवं अधीनस्थ सेवाओं के 900 से ज्यादा पदों पर भर्ती परीक्षा कराई जा सकती है। इसके अलावा आयोग को कॉलेज शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा, कृषि, स्कूल व्याख्याता, स्कूल प्राध्यापक, तकनीकी शिक्षा और अन्य विभागीय भर्तियां मिल सकती हैं।

आयोग की आगामी परीक्षाएं

संस्कृत शिक्षा विभाग में सीनियर टीचर ग्रेड द्वितीय परीक्षा-2018 (टीएसपी-नॉन टीएसपी) का आयोजन 17 से 20 फरवरी 2019 तक होगा। संस्कृत शिक्षा विभाग में व्याख्याता स्कूल भर्ती परीक्षा-2018 का आयोजन अप्रेल से मई और सहायक वन संरक्षक एवं रेंज अधिकारी ग्रेड प्रथम, परीक्षा-2018 का आयोजन मई-जून 2019 में होगा।