30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

समारोह पूर्वक मनाया बाल दिवस , जिला स्तरीय कार्यक्रम में बच्चों ने लिया भाग

प्रतियोगिताओं में दिखायी अपनी दक्षता
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

bhupendra singh

•

Updated: 14 Nov 2019, 8:50 PM IST

Children's Day was celebrated ceremonially, children participated in

ajmer,ajmer

अजमेर.प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जन्म तिथि 14 नवम्बर को बाल दिवस Children's Day के रूप में जिलेभर में समारोह पूर्वक मनाया गया। district level program मुख्य जिला स्तरीय समारोह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पुलिस लाईन में आयोजित किया गया। इसमें लगभग 700 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

समारोह को संबोंधित करते हुए जिला कलक्टर विश्व मोहन शर्मा ने कहा कि बच्चे पुष्प की तरह होते है। ये बड़े होकर देश को महकाने की क्षमता रखते हैं। इनकी छुपी हुई योग्यताओं को बाहर लाना आवश्यक है। वर्तमान में बच्चों पर पाठ्यक्रम के अनुसार सफलता प्राप्त करने का दबाव रहता है। बच्चों को दबाव से बाहर निकालने की विशेष आवश्यकता है। बच्चों को उनकी रूचि के अनुसार विकसित होने का अवसर दिया जाना चाहिए।

पंडित नेहरू की दूरदर्शिता के कारण ही देश का वर्तमान परिदृश्य सबके सामने आ पाया है,उनके इसी मूल मंत्र ने देश को विशेष दिशा प्रदान की।

मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी देवी सिंह कच्छावा ने कहा कि विद्यार्थियों को प्रतियोगिताओं में अवश्य भाग लेना चाहिए।

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पुलिस लाईन में जिला परिषद सीईओ गजेन्द्र सिंह राठौड़, एडीएम,मुरारी लाल वर्मा ने पौधारोपण किया।

रैली का किया आयोजन

समारोह की शुरूआत में रैली आयोजित की गई। इसके अन्तर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पुलिस लाईन, जवाहर एवं मीरशाह अली के लगभग 500 विद्यार्थियों ने भाग लिया। यह रैली क्लब चौराहा से ख्वाजा मॉडल स्कूल, जवाहर स्कूल, पुलिस लाईन चौराह होते हुए पुलिस लाईन उच्च माध्यमिक विद्यालय पहुंची,बैंड वादन गुरूकुल स्कूल ने किया।

विविध प्रतियोगिताएं हुई आयोजित

छात्राओं की 100 मीटर दौड़ में हर्षिता प्रथम, ईशा द्वितीय एवं प्रियंका तृतीय, निम्बू चम्मच दौड़ में खुशी प्रथम, विमलेश द्वितीय एवं अनिशा तृतीय, कुर्सी दौड़ में हर्षिता प्रथम, निशा द्वितीय एवं प्रियंका तृतीय स्थान पर रही। इसी प्रकार छात्रों की 100 मीटर दौड़ में दिलकुश प्रथम, शान्तुनू द्वितीय एवं लेखराज तृतीय, निम्बू चम्मच दौड़ में अंकित प्रथम,पवन द्वितीय एवं जीतराम तृतीय तथा कुर्सी दौड़ में यश प्रथम, अकरम द्वितीय एवं हर्ष तृतीय स्थान पर रहे।

विचित्र वेशभुषा में रेणु रेगर ने प्रथम,संदीप ने द्वितीय एवं संजय ने तृतीय, निबंध प्रतियोगिता में दीपाली सिंह ने प्रथम, तुषार ने द्वितीय एवं रशिम ने तृतीय,नारा लेखन में विनोद ने प्रथम, लक्ष्मी ने द्वितीय, साहिल ने तृतीय, चित्रकला प्रतियोगिता में शिवानी ने प्रथम,दीपिका ने द्वितीय तथा संजना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार में भाषण प्रतियोगिता में कनु प्रिया अग्रावत प्रथम,कविता मेघवंशी द्वितीय, बुद्धराज तृतीय,एकाभिनय में चंचल प्रथम,लक्ष्मीकान्त द्वितीय एवं बुद्धराज तृतीय,कविता प्रतियोगिता में तनु राजपुरोहित प्रथम, शाहना द्वितीय एवं हर्ष मिश्रा तृतीय स्थान पर रहे। मॉडल प्रदर्शनी में राजेन्द्र स्कूल का सीवरेज ट्रीटमेंट का मॉडल प्रथम स्थान पर रहा।

बच्चों ने स्टॉलों पर उठाया लुत्फ

समारोह में विभन्न विद्यालयों द्वारा स्टॉल लगाई गई। इन स्टॉलों पर बच्चों ने खरीददारी कर लुत्फ उठाया। विभिन्न स्कूलों द्वारा स्टॉल लगाई गई।

read more: cbse: स्कूल के लिए अंतिम अवसर, करें परीक्षा फार्म में संशोधन