30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

cbse: स्कूल के लिए अंतिम अवसर, करें परीक्षा फार्म में संशोधन

पंजीकरण में सुधार का अवसर दिया है सीबीएसई ने। दसवीं-बारहवीं के विद्यार्थियों की सूची में।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 14 Nov 2019, 3:10 PM IST

cbse ajmer

cbse ajmer

अजमेर. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (cbse) ने सरकारी-निजी स्कूल को दसवीं-बारहवीं के नियमित और स्वयंपाठी विद्यार्थियों के पंजीकरण (registration) में सुधार का अवसर दिया है। स्कूल 21 नवंबर तक आवश्यक त्रुटियां सुधार सकेंगे।

Read More: 13 माह बाद भी शिलान्यास से आगे नहीं बढ़ा काम

बोर्ड प्रतिवर्ष सरकारी,निजी स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय से दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में बैठने वाले विद्यार्थियों की ऑनलाइन सूची (online list) स्कूल से मांगता है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज के मुताबिक 2020 में बारहवीं (12th class) और दसवीं (10th class) की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के विषय, नाम, जन्म तिथि, माता-पिता के नाम और अन्य सूचनाएं ऑनलाइन भरवाई जा चुकी हैं। बोर्ड ने 21 नवंबर तक स्कूल को विद्यार्थियों की पंजीकरण सूची में त्रुटियां सुधार का अवसर दिया गया है।

Read More: Pushkar fair 2019: ये हैं हमारे राजस्थान के असली रंग, दंग रह गए सैलानी

सिर्फ इन त्रुटियों में सुधार
-विद्यार्थियों के विषय अथवा कोड
-विद्यार्थी/माता-पिता के नाम में स्पेलिंग सुधार
-स्कूल विद्यार्थियों को अंतिम बार चेक कराएं विद्यार्थियों को सूची
-नया नाम जोडऩे-घटाने अथवा जन्मतिथि में नहीं होगा परिवर्तन

Read More: एमडी ने दिए बिजली चोरों के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश

ये हैं सीबीएसई के रीजन
अजमेर, प्रयागराज, दिल्ली, पंचकुला, पुणे, भोपाल, पटना, भुवनेश्वर, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, गुवाहाटी, देहरादून, बेंगलूरू, चंडीगढ़, नोएडा, एवं दिल्ली वेस्ट रीजन

Read More: रोशनी में नहाई ,झिलमिलाई विश्व प्रसिद्ध अजमेर दरगाह- देखें तस्वीरें


मुंह के कैंसर, नैनो टेक्नोलॉजी और सौर ऊर्जा पर होगा अजमेर में शोध

अजमेर में मुंह के कैंसर की पहचान, नैनो टेक्नोलॉजी और सौर ऊर्जा पर शोध कार्य शुरू होंगे। इंजीनियरिंग कॉलेज (engineering college ajmer) बड़लिया को अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद की राष्ट्रीय परियोजना कार्यन्वयन इकाई के तहत अहम प्रोजेक्ट मिले हैं। इनमें देश के विभिन्न आईआईटी और एनआईटी के प्रोफेसर भी शोध कार्य में सहयोग देंगे।

अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (aicte) की राष्ट्रीय परियोजना कार्यन्वयन इकाई ने देशभर के इंजीनियरिंग कॉलेज से टेक्यूप योजनान्तर्गत कार्यरत शिक्षकों से प्रोजेक्ट मांगे थे। योजनान्तर्गत प्रत्येक आवेदित प्रोजेक्ट के लिए आईआईटी, एनआईटी अथवा समकक्ष के प्रोफेसर को सहयोग आवश्यक है। इस योजना में देश के 400 तकनीकी रिसर्च प्रोजेक्ट के लिए 50 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

Read More: Net-jrf exam: नेट-जेआरएफ परीक्षा के प्रवेश पत्र अपलोड