7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर

RPSC: आंसर-की पर दें आपत्ति, वरना पछताएंगे जिंदगी भर

आयोग की वेबसाईट पर उपलब्ध मॉडल प्रश्न पत्र के क्रमानुसार दी जा सकेंगी।

Google source verification

अजमेर. वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी (sr. scientific officer) (राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला) परीक्षा-2019 के तहत अभ्यर्थियों का आपत्ति (grievance) देना जारी है। बुधवार रात्रि 11.59 बजे तक आपत्ति दे सकेंगे।

Read More: Good News: श्रेष्ठ विश्वविद्यालय होगा पुरस्कृत, राजभवन करेगा शुरुआत

राजस्थान लोक सेवा आयोग (rpsc ajmer) ने 11 और 12 अक्टूबर को वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी (राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला) परीक्षा-2019 कराई थी। इसके तहत नारकोटिक्स एवं आर्सन एन्ड एक्सप्लोजिव, सेरोलॉजी और टॉक्सिकॉलोजी डिवीजन विषय की उत्तरकुंजी (answer key) वेबसाइट (website) पर जारी की गई है।

Read More: ACB-सरवाड़ पालिका अध्यक्ष ने दलाल के मार्फत ली थी 30 हजार की रिश्वत!

अभ्यर्थी इन उत्तरकुंजी (answer key) पर निर्धारित शुल्क (fees) के साथ बुधवार तक ऑनलाइन आपत्ति (online grievance) दे सकेंगे। आयोग की वेबसाईट पर उपलब्ध मॉडल प्रश्न पत्र (modal papers) के क्रमानुसार दी जा सकेंगी। परीक्षा के पेपर आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

Read More: Seize: एक्शन में नगर निगम, दरगाह इलाके में गेस्ट हाउस सीज

स्कूल सुधारें स्टूडेंट्स के फार्म में गलती, फिर नहीं मिलेगा मौका

दसवीं-बारहवीं के विद्यार्थियों की सूची में रही गलती सुधारने का दिया है सीबीएसई ने अवसर।
रक्तिम तिवारी/अजमेर. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (cbse) ने सरकारी-निजी स्कूल को दसवीं-बारहवीं के नियमित और स्वयंपाठी विद्यार्थियों के पंजीकरण (registartion) में सुधार का अवसर दिया है। स्कूल 14 से 21 नवंबर तक त्रुटियां सुधार सकेंगे।

Read More: RPSC: प्राध्यापक माध्यमिक शिक्षा परीक्षा 3 जनवरी से

बोर्ड प्रतिवर्ष सरकारी,निजी स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय से दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में बैठने वाले विद्यार्थियों की ऑनलाइन सूची स्कूल से मांगता है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज के मुताबिक 2020 में बारहवीं और दसवीं की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के विषय, नाम, जन्म तिथि, माता-पिता के नाम और अन्य सूचनाएं ऑनलाइन भरवाई जा चुकी हैं। स्कूल को विद्यार्थियों की पंजीकरण सूची में त्रुटियां सुधार का अवसर दिया गया है।