पीएमजी कार्यालय के सहायक निदेशक आर.एस.मुनोत ने सभी प्रवर अधीक्षक डाकघर अजमेर, कोटा,उदयपुर,अधीक्षक डाकघर ब्यावर, भीलवाड़ा, चित्तौडगढ़़, डूंगरपुर तथा टोंक मंडल,रेल डाक सेवा (आरएमएस) जे डिवीजन अजमेर मंडल, वरिष्ठ डाकपाल अजमेर प्रधान डाकघर तथा अधीक्षक डाक वस्तु भंडार अजमेर को निर्देश दिए हैं कि वर्तमान में कार्यरत ऐसे सभी सेवानिवृत्त एवं बाहरी व्यक्तियों का नियोजन तुरंत प्रभाव से समाप्त किया जाए। आरएमएस में विभाग के पास स्टाफ बेहद कम है। पढ़े-लिखे बाहरी व्यक्तियों के जरिए ही आरएमएस का संचालन किया जा रहा है। वहीं डूंगरपुर में भी विभाग के पास पद की तुलना में आधा ही स्टाफ होने से यहां भी बाहरी व्यक्ति ही व्यवस्था को बनाए हुए हैं।