2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंत्री भदेल को नहीं पसंद आई महिला पार्षद की ये बात, लेना पड़ा पुलिस को ये एक्शन

उन्हें कार्यक्रम में विधिवत आमंत्रित नहीं किया गया व शिलापट्टिका में भी उनका नाम नदारद है।

2 min read
Google source verification
corporator arrest by police

corporator arrest by police

अजमेर।

नगरा क्षेत्र स्थित प्रकाश रोड पर महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री अनिता भदेल की मौजूदगी में सड़क निर्माण कार्य के उद्घाटन समारोह में हंगामा करने के आरोपी कांग्रेस की महिला पार्षद सहित तीन जनों को शांति भंग करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपितोंं को उपखंड अधिकारी की अदालत में पेश किया जहां से मजिस्ट्रेट ने तीनों को जमानत पर रिहा कर दिया।

नगरा स्थित प्रकाश रोड पर 1.40 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन कार्यक्रम चल रहा था। क्षेत्रीय पार्षद व वकील रेखा पिंगोलिया, वकील लोकेश व एक अन्य कार्यकर्ता ईश्वर राजोरिया सहित अन्य कार्यक्रम में मौजूद थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार रेखा पिंगोलिया ने आरोप लगाया कि उन्हें कार्यक्रम में विधिवत आमंत्रित नहीं किया गया व शिलापट्टिका में भी उनका नाम नदारद है।

इसको लेकर शोरगुल होने लगा तभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें शांत रहने को कहा लेकिन दोनों पक्षों में गहमागहमी बढ़ गई। प्रत्यशदर्शियों का कहना है कि आरोपितों ने मारपीट का प्रयास व अभद्रता करना शुरू कर दिया। पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में पार्षद पिंगोलिया, लोकेश व ईश्वर को गिरफ्तार कर लिया। बाद में आरापितों को जमानत पर रिहा कर दिया।

कांग्रेस ने लगाया भेदभाव का आरोप

पार्षद की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेसियों ने ऐतराज जताया है। कांग्रेस पार्षद समीर शर्मा सहित अमोलक छाबड़ा, चंदन सिंह, सबा खान, अभिलाषा विश्नोई, द्रोपदी कोली, अरुणा कच्छावा, मनोज बैरवा सहित कई कांग्रेसी पार्षद कलक्ट्रेट पहुंच गए। इस बीच वकील विवेक पाराशर, वैभव जैन, योगेन्द्र ओझा, राजेन्द्र सिह, अजय त्रिपाठी, दीपक शर्मा आदि भी उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंच गए।

पार्षद समीर शर्मा ने आरोप लगाया कि क्षेत्रीय पार्षद के जरिए ही विकाय कार्य कराए जाने की परंपरा है। लेकिन यहां पार्षद को अपमानित करने की दृष्टि से इस प्रकार उपेक्षा की है। अपने अधिकारों की बात करने पर नेताओं के इशारों पर पुलिस पर दमनात्मक कार्रवाई करने का आरोप शर्मा ने लगाया। उन्होंने इसे स्वस्स्थ परंपरा नहीं डालने व वैमनस्य फैलाने का भी आरोप लगाया है। शर्मा ने कहा कि संगठन को अवगत करा दिया गया है जैसे निर्देश मिलेंगे कार्रवाई करेंगे।

क्षेत्र में 1.40 करोड़ रुपए की लागत से सड़क निर्माण कराया जा रहा है। विरोधी पक्ष जबरन श्रेय लेना चाहता है इसी कारण कार्यक्रम में अव्यवस्था फैलाने का प्रयास किया। जो काम कराएगा श्रेय तो उसे ही मिलेगा। जब कार्यक्रम में कोई लात-घूंसे चलाएगा तो वहां शांति व्यवस्था कायम करना पुलिस का काम है।
-अनिता भदेल, महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री