29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Crime News : हथियार की नोंक पर दुकानदार के साथ किया ऐसा काम

Crime News : दुकान में घुसकर हथियारों की नोक पर राजीनामा लिखने का दबाव बनाने वाले संजय मीणा गैंग के पांच आरोपियों को क्लॉक टावर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, दो फरार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Preeti Bhatt

•

Updated: 21 Jan 2020, 5:09 PM IST

Crime

Crime

अजमेर. दुकान में घुसकर हथियारों की नोक पर राजीनामा लिखने का दबाव बनाने वाले संजय मीणा गैंग के पांच आरोपियों को क्लॉक टावर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। संजय मीणा व दीनू अश्विनी मौके से फरार हो गए।

Read More: Accident: कार और बाइक में भिड़ंत, युवक घायल

पुलिस के अनुसार संजय मीणा व उसके साथी सोमवार को हथियारों के साथ केसरगंज रावण की बगीची स्थित आत्माराम कोटवानी की दुकान में जबरन घुस गए और माकड़वाली रोड पर स्थित प्लॉट के सम्बन्ध में रोहित कनौडिय़ा व नितिन कनौडिय़ा के विरुद्ध दर्ज कराए गए प्रकरण में राजीनामा लिखने का दबाव बनाया। सूचना पर पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप के निर्देश पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गैंग के नीरज जाटव, ओमप्रकाश गहलोत, प्रेम रावत, बलवंत भाटी, नरेन्द्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया। कोटवानी की रिपोर्ट पर हथियारों की नोक पर डराने-धमकाने व मारपीट के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Read More: डीजीपी की रडार पर पुलिस अफसर, अब लेंगे तगड़ा एक्शन

यह भी पढ़ें : भगवानपुरा गांव में ताले तोडकऱ सोने के जेवरात चोरी

पुष्कर. निकटवर्ती भगवानपुरा गांव में रविवार रात दो मकानों में चोरी की वारदात अंजाम देकर सोने के जेवरात चोरी कर लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Read More: Ajmer News : फटाफट अंदाज में पढ़ें नसीराबाद से जुड़ी आठ खबरें

पुलिस के अनुसार भगवानपुरा गांव निवासी हरि सिंह ने रिपोर्ट देकर बताया कि 18 जनवरी को वह परिवार सहित विवाह में गया था। 19 जनवरी को सुबह आया तो घर में कमरों के ताले टूटे पड़े मिले तथा सामान बिखरा मिला। तलाश करने पर सोने से बनी एक जोड़ी टॉप्स, एक जोड़ी रखड़ी तथा तीन जोड़ी चांदी की पायजेब चोरी गायब मिले। वहीं गांव में एक अन्य मकान के ताले तोडकऱ चोरी की घटना की जानकारी भी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read More: Smart City: ज्ञापन के लिए कलक्टर साब को बाहर बुलाने पर अड़े तो कुछ गेट पर चढ़े