पृथ्वीराज नगर पावर हाउस को डिस्कॉम से टेकओवर करने से लिए टाटा पावर ने 5 बिन्दुओं पर एतराज जताया है। इनमें पावर ट्रांसफार्मर के पुराने होने,टावर पर पैंथर कंडक्टर डालने,प्रोजेक्ट की सम्पूर्ण जानकारी देने,पावर हाउस के लिए डिस्कॉम द्वारा टाटा पावर से लिए उधार लिए गए 2 टन स्टील को वापस देने,पावर हाउस को स्टीफन तिराहे से हाईटेंशन लाइन से जोडऩे के लिए कहा गया है। पावर हाउस को अभी तक चार्ज नहीं किया गया है।