पिछले कुछ दिनों से मौसम में आए बदलाव के कारण निगम के अजमेर जिला व सिटी,भीलवाड़ा,नागौर,चितौड़, झुंझुनूं, उदयपुर तथा प्रतापगढ़ जिलों में विद्युत तंत्र को अधिक नुकसान हुआ है। इन जिलों में 33 के वी के 77 फीडर क्षतिग्रस्त हो गए। 2 पावर ट्रांसफार्मर फेल हो गए। 33 केवी के 17 टावर टूट गए। 11 केवी के 394 फीडर क्षतिग्रस्त हो गए। इनसे जुड़े 363 डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर फुंक गए। 11 केवी के 1 हजार 75 पोल क्षतिग्रस्त हो गए। जबकि एलटी लाइन के 473 पोल क्षतिग्रस्त हो गए।