29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिला कलक्टर ने दिए जांच के निर्देश एलटीसीटी मीटर की अलग-अलग रिपोर्ट का मामला

एडीएम को बनाया जांच अधिकारी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

bhupendra singh

•

Updated: 30 Oct 2019, 4:04 AM IST

जिला कलक्टर ने दिए जांच के निर्देश  एलटीसीटी मीटर की अलग-अलग रिपोर्ट का मामला

ajmer ,ajmer ,ajmer

अजमेर. जिला कलक्टर District collector विश्व मोहन शर्मा ने शहर में फ्रेंचायजी कम्पनी टाटा पावर tata power द्वारा की जा रही विजिलेंस कार्रवाई तथा हाल ही एक उपभोक्ता के यहां पर ९० लाख रुपए की बिजली चोरी के मामले में जांच के निर्देश दिए हैं। इसके लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर (द्वितीय) की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई है। adm अतिरिक्त जिला कलक्टर ने जांच शुरू करते हुए ajmer discom अजमेर विद्युत वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता (सिटी) तथा निगम की मीटर टेस्टिंग लैब के अधीक्षण अभियंता को पत्र लिखकर प्रकरण के दस्तावेजों तथा लैब की रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं। LTCT meter मामले में सिटी के अधीक्षण अभिंयता ने टाटा पावर को पत्र लिखकर चार बिन्दुओं पर तथ्यपरक जवाब मांगा है। इसके लिए पत्र भी लिखा गया था। इस पर टाटा पावर ने जवाब भेजा है, लेकिन निगम इससे संतुष्ट नहीं है। निगम ने पुन: पत्र लिखकर मामले में तथ्य परक जवाब पेश करने के निर्देश दिए हैं।

कम्पाउंडिग राशि जमा कराए टाटा पावर
अजमेर. शहर में बिजली व्यवस्था संभाल रही टाटा पावर कम्पनी उपभोक्ताओं के घर पर बि

जली चोरी तो पकड़ रही लेकिन वसूली गई राशि में सरकार को दिया जाने वाला हिस्सा पिछले दो साल से जमा नहीं कराया जा रहा है। अजमेर डिस्कॉम ने जब मामले की जांच कराई तो यह तथ्य सामने आए हैं। डिस्कॉम ने टाटा पावर को पत्र लिखकर अब तक बिजली चोरी के मामले में वसूली गई राशि में सरकार को दी जानी वाल कम्पाउंडिंग राशि निगम को जमा कराने के निर्देश दिए हैं, जिससे यह राशि राज्य सरकार को भेजी जा सके। गौरतलब है कि वर्ष २०१३ से राज्य सरकार ने बिजली चोरी के मामले में सिविल लाइबिल्टी की राशि के रूप में एक तय राशि जमा कराने के आदेश जारी कर रखे हैं।

इनका कहना है...

कम्पाउंङ्क्षडग राशि प्रत्येक माह की २१ तारीख को जमा करा रहे हैं। इस माह भी १ लाख ९९ हजार रुपए निगम को जमा कराए गए हैं।
गजानन्द काले, सीईओ, फ्रेंचायजी टाटा पावर

read more: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति का सिर तोड़ कर ले गए बदमाश, पुलिस प्रशासन कर रहा तलाश