29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Drinking Water: गंदे पानी की सप्लाई, अजमेर में परेशान हैं लोग

Drinking Water: पुरानी पाइप लाइन में कई जगह लीकेज होने से बढ़ी समस्या। जलदाय विभाग का मरम्मत कराने का दावा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 14 Jul 2019, 8:14 AM IST

stink water supply in ajmer

stink water supply in ajmer

अजमेर

आशागंज के निकटवर्ती कॉलोनियों में गंदे और बदबूदार पानी की सप्लाई से क्षेत्रवासी परेशान है। जलदाय विभाग (PHED) को कई बार शिकायत देने के बावजूद समस्या नहीं सुलझी है। उधर विभाग का दावा है, कि तीस साल पुरानी लाइन में कई जगह लीकेज ठीक कराए गए हैं। यहां जल्द पाइप लाइन डालने का काम भी शुरू होगा।

आशागंज के निकटवर्ती गुरुनानक कॉलोनी, मलूसर रोड और अन्य कॉलोनियों में पिछले दो सप्ताह से गंदे और बदबूदार पानी (Drinking Water) की सप्लाई हो रही है। इसके चलते क्षेत्रवासियों में जबरदस्त नाराजगी है। लोगों के जलदाय विभाग को लिखित में शिकायतें देन, अधिकारियों से मुलाकात करने के बावजूद समस्या यथावत है। क्षेत्रवासी डॉ. दीपक ने बताया कि घरों में सप्लाई किए जा रहे पानी में बदबू होने से लोग इसका उपयोग नहीं कर पा रहे हैं।

read more: Heavy rain in ajmer : लाडपुरा आरयूबी में पानी भरने से अजमेर से टूटा सम्पर्क

पाइप लाइन में हैं लीकेज
क्षेत्र से गुजर रही पाइप लाइन में कई जगह लीकेज हैं। इसके चलते गंदे और बदबूदार पानी की सप्लाई हो रही है। जलदाय विभाग ने गुरुनानक कॉलोनी-मलूसर रोड स्थित पाइप लाइन में लीकेज भी ठीक कराए हैं, लेकिन समस्या अब तक बरकरार है।

read more: rain: झमाझम बरसात से उफना पानी, शहर हुआ तरबतर

बदलनी पड़ेगी पुरानी लाइन
क्षेत्र में डाली गई पेयजल लाइन (water Pipe line) को तीस साल गुजर चुके हैं। पुरानी लाइन कई जगह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इसमें कई बार लीकेज हो रहे हैं। ऐसी स्थिति में घरों में कम दबाव से जलापूर्ति हो रही है। लाइन में लीकेज को जलदाय विभाग कई बार दुरुस्त भी करा चुका है।


क्षेत्र में गंदा पानी वितरित होने की सूचना मिली है। यहां लाइन के लीकेज ठीक कराकर उसकी वॉशिंग कराई गई है। जल्द ही स्वच्छ पेयजल सप्लाई होगी। इसके अलावा पुरानी पाइप लाइन बदलने का कामकाज भी प्रारंभ होगा।
गजेंद्र कुमार, सहायक अभियंता जलदाय विभाग