31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

#Election 2018: कुर्ता-पायजामा सिलवाकर हुए कांग्रेसी तैयार, आखिर नेताओं के कॅरियर का सवाल है जनाब

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 15 Oct 2018, 9:12 AM IST

Congress leader send name

Congress leader send name

अजमेर.

चुनावी रणभेरी बजने के साथ ही कांग्रेस में प्रत्याशी चयन को लेकर मशक्क त तेज हो गई है। प्रदेश आलाकमान ने दावेदारों के नाम अब जिला स्तर कांग्रेस कमेटियों के जरिए मांगे हैं। नाम भी अब निर्धारित प्रपत्र भी भरना होगा।

जिसमें प्रार्थी दावेदार का नाम आयु, शिक्षा, श्रेणी/वर्ग,सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियां व मोबाइल नम्बर मांगे गए हैं। जानकारी के अनुसार नवरात्र स्थापना के साथ नेताजी सक्रिय हो गए हैं। कांग्रेस नेताओं शुभ मुहूर्त पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी को अपने नाम देना शुरू कर दिया है। शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय जैन का कहना है कि जो नाम उनके पास आएंगे उन्हें जयपुर पीसीसी को भेजेंगे।

ऐसे आवेदन स्वीकार्य होंगे
पार्टी की मुश्किल यह है कि ऐसे आवेदन जो उसके पास सीधे प्रदेश मुख्यालय आते हें तो वह नाम स्वीकार्य होंगे या नहीं जबकि ऐसा होता है तो शैलजा के यह निर्देश कोरे कागजी साबित होंगे। पता चला है कि यह नाम 12 अक्टूबर तक पीसीसी को देने हैं यहां से नाम एआईसीसी अंतिम निर्णय के लिए सौंपे जाएंगे।

क्यों हुए ऐसे हालात
जानकारों की माने तो जयपुर में गत दिनों हुई स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में कुमारी शैलजा के सामने जब दावेदारों को लेकर चर्चा हुई मौजूद लोग भी दावेदारी करने लगे। बताया जाता है इस बात से शैलजा भी तल्ख हुई। उन्होंने साफ निर्देेश दिए कि पीसीसी के पास अब जो भी नाम आएंगे वह जिला स्तर की कमेटियों के जरिए आएंगे आवेदक को अपना नाम डीसीसी के जरिए भेजना होगा। इसमें निर्धारित प्रपत्र भी भरना होगा।