
कर्मचारियों ने किया ऑफिस में हुए अग्निकांड पर प्राश्चियत, पहले रखा उपवास फिर लिया सैलेरी दान करने का निर्णय
अजमेर.अब तक आपने सरकारी महकमों में विरोध प्रदर्शन के रूप में कर्मचारियों को उपवास करते सुना होगा लेकिन अपनी गलती नहीं होते भी कर्मचारियों को देवी आमदा के लिए प्रायश्चित करते हुए पहली बार सुना होगा।
लेकिन ऐसा ही वाकया नजर आया है अजमेर डिस्कॉम में। पिछले माह पंचशील स्थित अजमेर डिस्कॉम मुख्यलाय में भीषण आग लग गई थी। इससे जन हानि तो नहीं हुई लेकिन करीब डेढ़ करोड़ का नुकासान अजमेर डिस्कॉम को हुआ। डिस्कॉम की एमडी की पहल पर अगले दिन मुख्यालय व अन्य कार्यालयों के हजारों कर्मचारियों ने उपवास कर घटना का प्रायश्चित किया।
वहीं घटना से हुए नुकसान की भरपाई के लिए एमडी की अपील पर कर्मचारियों अधिकारियों ने अपना एक दिन का वेतन दान कर दिया। इसके लिए उन्हें खुद ही एक फार्म देने को कहा गया। वेतन दान करना कर्मचारी की मर्जी पर छोड़ा गया। इसकी शुुरुआत खुद प्रबन्ध निदेशक ने एक दिन का वेतन दान करते हुए की। प्रबन्ध ने मामले की जांच भी करवाई है। जांच कमेटी के 13 बिन्दुओं पर दिए गए सुझाव भी शामिल किए जाएंगे।
जारी किया गया लेटर
कर्मचारियों के उपवास तथा एक दिन का वेतन दान करने के लिए निगम एमडी की ओर से एक पत्र भी जारी किया गया हालांकि इस पर प्रबन्ध निदेशक बी.एम.भामू के हस्ताक्षर नहीं है।
भवन की सुरक्षा व्यवस्था में अब इन मानकों की होगी पालना
मुख्यालय भवन के प्रत्येक ब्लॉक में एमसीबी लगाने, इन्हें कार्यालय समय के बाद बंद करने, आग लगने की जानकारी देने के लिए हूटर कई जगहं पर तथा उच्च क्षमता के लगाए जाएंगे, भवन की प्रत्येक घंटे में सुरक्षा कर्मचारियों द्वारा राउंड लिए जाने, रात्रि के दौरान कंट्रोल रूम में निगम का कर्मचारी नियुक्त किए जाने, आग के बाद भवन का नॉन डिस्ट्रेक्टिव टेस्ट करवाने, चूहों व अन्य जानवरों पर रोक लगाने के लिए सिस्टम लगाने, भवन का बीमा करवाने, बचे हुए स्प्रिंकलर को तुरंत चालू करने, समय समय पर मॉक ड्रिल करने, डोम में एक्सजेस्ट फैन लगाने की व्यवस्था की जाएगी।
Published on:
10 Jul 2018 12:45 pm
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
