29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर में की सगाई, लखनऊ में छेड़छाड़

AJMER NEWS-DOWRY: अजमेर के एक लडक़े और लखनऊ की लडक़ी ने ऑनलाइन मेट्रीमोनियल साइट देखकर सगाई कर ली। लडक़ी ने अब लखनऊ में लडक़े के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। आरोप है कि लडक़े ने सगाई के बाद उससे छेड़छाड़ की ओर बलात्कार का प्रयास किया। उधर लडक़े के परिवार वालों ने दहेज की मांग रख दी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Yuglesh Sharma

•

Updated: 16 Sep 2019, 3:07 AM IST

अजमेर. ऑनलाइन मेट्रीमोनियल (matrimonial) साइट देखकर रिश्ता जोडऩा लखनऊ (lucknow) की युवती को महंगा पड़ गया। अजमेर (ajmer) के युवक ने छेड़छाड़ के अलावा शादी से पहले दहेज की मांग कर दी। युवक के खिलाफ छेड़छाड़ और अन्य प्रकरण में मामला दर्ज किया गया है।

लखनऊ की 18 वर्षीय युवती की सगाई अजमेर निवासी नवदीप से 16 मई को अजमेर में हुई। सगाई में दोनों तरफ के परिवारजन शामिल हुए। सगाई के बाद लडक़ी वाले अपने घर वापिस आ गए। वहीं दो जून को नवदीप युवती से मिलने लखनऊ आया। लडक़ी का आरोप है कि इस बीच नवदीप ने उसके साथ छेड़छाड़, गलत हरकत व अप्राकृतिक संबंध बनाने की कोशिश की। उसके बाद वह वापिस अजमेर चला गया। 8 जून को लडक़े का परिवार लखनऊ आया और लडक़ी के परिवार वालों के सामने दहेज की मोटी मांग रख दी।

READ MORE : बोला तलाक-तलाक-तलाक, मामला दर्ज

मांग पूरा न करने पर शादी तोडऩे की धमकी दी। वहीं जब घरवालों ने हाथ पैर जोड़ा तो लडक़े पक्ष के लोगों ने लडक़ी को डबल मांगलिक बताकर रिश्ता खत्म करने की बात कही। लडक़ी की मां का कहना है कि मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए दोनों ने एक दूसरे से संपर्क किया और एक दूसरे से फोन पर बात करने लगे।

फिर सगाई की रस्म हुई। इस पूरी रस्म में उनका 1 लाख 50 हजार रुपए का खर्चा हुआ है। लडक़े ने लडक़ी का फायदा उठाते हुए बेटी के साथ गलत काम किया और उसके बाद शादी करने से इनकार कर दिया। पीडि़ता की मां का कहना है कि 164 के बयान भी हो चुके हैं। इसके बावजूद भी इस मामले पर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।