
wait for vasundhra raje
अजमेर.
महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में छात्रसंघ पदाधिकारियों को पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का इंतजार है। यहां राजे को छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन करना है। लेकिन 30 जनवरी तक उनकी व्यस्तता के चलते छात्रों को कोई तिथि नहीं मिल पाई है।
विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के लोकेश गोदारा छात्रसंघ अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे। इसके अलावा शिवनेश कुमार सिंह उपाध्यक्ष, राहुल राजपुरोहित महासचिव और निहारिका उपाध्याय संयुक्त सचिव पद पर जीती हैं। अब छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन होना है। इसको लेकर छात्रसंघ पदाधिकारियों ने 16 जनवरी को पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से जयपुर में मुलाकात की थी।
कार्यक्रम तय करने का आग्रह
हाल में छात्रसंघ अध्यक्ष और कुछ पदाधिकारी जयपुर गए थे। वहां उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की 30 जनवरी तक व्यस्तता की जानकारी मिली। राजे आगामी दिनों में जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल, कोटपूतली में एक कार्यक्रम में शामिल होंगी। ऐसे में छात्रसंघ पदाधिकारियों ने जल्द तिथि और कार्यक्रम तय करने का आग्रह किया है।
दूसरी बार आएंगी उद्घाटन में
वसुंधरा राजे विश्वविद्यालय में दूसरी बार छात्रसंघ का उद्घाटन करेंगी। इससे पहले उन्होंने साल 2011-12 में तत्कालीन छात्रसंघ अध्यक्ष विकास चौधरी के छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन किया था। इसके बाद लगातार यहां एनएसयूआई ही जीतती रही। पिछले साल हुए छात्रसंघ चुनाव में यहां अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को कायमाबी मिली है।
Published on:
27 Jan 2019, 4:10 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.