31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Exam Form: स्टूडेंट्स रहें अलर्ट, लेटफीस के बिना जमा कराएं परीक्षा फार्म

सालाना परीक्षा फार्म भरने जारी हैं यूनिवर्सिटी के। स्टूडेंट्स की लगी हैं कॉलेज में कतारें।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 17 Dec 2019, 4:31 PM IST

mdsu ajmer

mdsu ajmer

अजमेर.

महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय (mdsu ajmer) के 2020 के सालाना परीक्षा फार्म भरने जारी हैं। बिना विलम्ब शुल्क के विद्यार्थी बुधवार तक ऑनलाइन फार्म (online exam form) भर सकेंगे। उधर कॉलेज में विद्यार्थियों की कतारें लगी हुई हैं। फार्म जमा करानेके लिए उन्हीं खासी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।

Read More: Cash Theft: बदला एटीएम कार्ड, खाते से उड़ाए 40 हजार रुपए

परीक्षा नियंत्रक प्रो. सुब्रतो दत्ता के अनुसार 2020 में होने वाली परीक्षाओं (annual exam) के ऑनलाइन फार्म भरवाए जा रहे हैं। विद्यार्थी वेबसाइट (website) पर ऑनलाइन लिंक के माध्यम से फार्म भर सकेंगे। ई-मित्र कियोस्क पर स्नातक (UG Classes) और स्नातकोत्तर कक्षाओं (PG Classes) के नियमित, स्वयंपाठी और पूर्व छात्र-छात्राएं बुधवार तक बिना विलंब शुल्क के फार्म भर सकेंगे।

Read More: Accident: अजमेर में टला हादसा, डिवाइडर से टकराकर पलटी ट्रॉली

इसके बाद 10 से 23 दिसंबर तक सौ रुपए विलंब शुल्क और 24 से 28 दिसंबर तक परीक्षा शुल्क के बराबर विलंब शुल्क (late fees) देकर फार्म भर सकेंगे। विद्यार्थी बिना विलंब शुल्क के कॉलेज में फार्म जमा करा सकेंगे।

Read More: Golden Jubilee Anniversary : नन्हे-मुन्हें बच्चों के शानदार प्रदर्शन पर झूम उठे दर्शक ......

डेबिट-क्रेडिट कार्ड से भी फीस...

विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों (students) को फीस भुगतान (fess payment) की कई सुविधा दी है। ई-मित्र कियोस्क के अलावा आरपीपी मॉड्यूल (RPP MODULE) के तहत विद्यार्थी किसी भी बैंक के एटीएम, डेबिट-क्रेडिट कार्ड अथवा ऑनलाइन बैंकिंग (online banking) से भी जमा करा सकेंगे।

Read More: बिजली की मांग में बढ़ोतरी की बजाय आई कमी

बदला एटीएम कार्ड, खाते से उड़ाए 40 हजार रुपए

ऑनलाइन ठगी-धोखाधड़ी लगातार जारी है। लाडपुरा निवासी बुजुर्ग का एटीएम कार्ड बदलकर लुटेरों ने बैंक खाते से 40 हजार रुपए निकाल लिए। इस मामले में उसने सिविल लाइंस थाना पुलिस को शिकायत दी है।

लाडपुरा निवासी बुद्धासिंह पुत्र रतन सिंह ने बताया कि वह 5 दिसंबर को अजमेर आया था। उसके बैंक खाते में 53 हजार 660 रुपए थे। उसने राजस्व मंडल के निकट एटीएम से 10 हजार रुपए निकाले। इसके बाद वह गांव की तरफ निकला। मार्ग में वह पुलिस लाइंस चौराहा स्थित एटीएम से वापस 10 हजार निकालने पहुंचा। यहां एक व्यक्ति एटीएम के बाहर और दूसरा अंदर था। दूसरे व्यक्ति के एटीएम के बाहर निकलने पर वह कैश निकालने एटीएम में चला गया।