30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संकट में स्कूल व्याख्याता परीक्षार्थी : चुनाव लड़ें या परीक्षा दें

rpsc news : स्कूल व्याख्याता भर्ती परीक्षा में बैठने वाले कई अभ्यर्थी ऐसे भी हैं जो पंचायत चुनाव में पंच/सरपंच के पद पर भाग्य आजमाने का सपना पाले बैठे हैं। लेकिन नामांकन दाखिल करने वाले दिन भी परीक्षा होने से वे इस दुविधा में पड़ गए हैं कि शिक्षक बनें या पंच-सरपंच।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Yuglesh Sharma

•

Updated: 29 Dec 2019, 12:51 PM IST

संकट में स्कूल व्याख्याता परीक्षार्थी : चुनाव लड़ें या परीक्षा दें

संकट में स्कूल व्याख्याता परीक्षार्थी : चुनाव लड़ें या परीक्षा दें

युगलेश शर्मा.

अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग (rpsc) की ओर से स्कूल व्याख्याता (School lecturer)
भर्ती परीक्षा और पंचायत चुनाव (panchayat chunav) कार्यक्रम एक ही समय में होने से कई अभ्यर्थियों में कॅरियर को लेकर संशय की स्थिति पैदा हो गई है। स्कूल व्याख्याता भर्ती परीक्षा में बैठने वाले कई अभ्यर्थी ऐसे भी हैं जो पंचायत चुनाव में पंच/सरपंच के पद पर भाग्य आजमाने का सपना पाले बैठे हैं। लेकिन नामांकन दाखिल करने वाले दिन भी परीक्षा होने से वे इस दुविधा में पड़ गए हैं कि शिक्षक बनें या पंच-सरपंच। ऐसे अभ्यर्थियों ने आयोग अध्यक्ष के नाम पत्र भी लिखा है।

READ MORE : स्कूल व्याख्याता भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी

दरअसल पंचायत राज चुनाव कार्यक्रम की अधिसूचना जारी हो गई है। इसके अनुसार 8 जनवरी को पंचायत चुनाव के लिए नाम निर्देशन प्रस्तुत करना है और इस दिन स्कूल व्याख्याता के लिए अर्थशास्त्र, लोकप्रशासन व फिजिक्स की परीक्षा होगी। दूसरे दिन 9 जनवरी को पंचायत चुनाव के तहत नाम वापसी का दिन है और इस दिन स्कूल व्याख्याता के लिए सामान्य ज्ञान और इतिहास की परीक्षा है। ऐसे में अभ्यर्थियों का कहना है कि चुनाव कार्यक्रम और परीक्षा कार्यक्रम टकराने के कारण वे सरपंच व पंच के चुनाव में नामांकन भरने व चुनाव लडऩे के अधिकारों से वंचित रह जाएंगे। उधर कई अथ्यर्थी ऐसे भी बताए जा रहे हैं जो परीक्षा के दौरान बीएलओ के रूप में पंचायत चुनाव में ड्यूटी पर होंगे।

READ MORE : अजमेर दरगाह दीवान बोले...सीएए पर हो पुनर्विचार

आयोग कार्यालय में भी घनघनाए फोन

पंचायत चुनाव की घोषणा होते ही आयोग कार्यालय में फोन घनघनाए लग गए हैं। आयोग सूत्रों के अनुसार ज्यादातर वे अभ्यर्थी फोने कर रहे हैं जो पंचायत चुनाव लडऩे के इच्छुक भी हैं। वे आयोग कार्यालय में फोन करके यही सवाल कर रहे हैं कि वे नामांकन कैसे भर पाएंगे।

प्रदेश में कई अभ्यर्थी

किशनगढ़ क्षेत्र के अभ्यर्थी रामावतार ढांढ़ा ने बताया कि वह सलेमाबाद से सरपंच का चुनाव लडऩे की तैयारी में है। लेकिन आठ जनवरी को फिजिक्स का पेपर होने के कारण दुविधा आन पड़ी है। राजस्थान में ऐसे कई अभ्यर्थी हैं। उन्होंने अपनी शिकायत आयोग की साइट पर भी दर्ज करा दी है।