30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भगवान के भरोसे रहे राजस्थान में जंगल, इनको उतरना पड़ा सड़कों पर

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 9 Aug 2018, 8:54 AM IST

staff on road

staff on road

अजमेर

वन विभाग का फील्ड स्टाफ बुधवार को छुट्टी पर रहा। कर्मचारियों और अधिकारियों ने रैली निकाली और संभागीय आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। पूरे राज्य में सभी संभाग मुख्यालय पर यह कार्यक्रम रखा गया। कार्मिकों ने संबंधित संभागीय आयुक्तों को अपना मांग पत्र सौंपा। उधर प्रदेश के वन विभाग के अधीनस्थ जंगलात भगवान भरोसे रहे।

राजस्थान अधीनस्थ वन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सैयद रबनवाज के नेतृत्व में अजमेर, नागौर, टोंक और भीलवाड़ा के कार्मिकों ने मंडल वन कार्यालय से रैली निकाली। रैली केंद्रीय कारागार, डोम्स कम्पाउंड होते हुए संभागीय आयुक्त कार्यालय पहुंची। कार्मिकों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपे ज्ञापन में बताया कि उन्हें 24 घंटे बिना सुविधाओं के कामकाज करना पड़ता है। अतिक्रमियों के खिलाफ कार्रवाई, हिंसक वन्य जीवों के हमलों के दौरान परेशानियां होती हैं। कई कार्मिक तो हमलों में घायल हो चुके हैं।

इसके अलावा वर्कचार्ज कर्मचारियों के पदनाम परिवर्तन, ग्रेड पे 2800 करने, डब्ल्यू सी कर्मचारियों के वन रक्षक पद पर समायोजन, नकद वर्दी भुगतान, मैस भत्ता, नाका पर मोटर साइकिल और किराए पर जीप मुहैया कराने, बैरक/चौकी का निर्माण पुलिस के समान पद, वेतनमान, वनरक्षक, वनपाल और क्षेत्रीय पदों पर विभागीय कार्मिकों का 25 प्रतिशत कोटा भर्ती में शामिल करने जैसी मांगें यथावत है।

इनको आरएस प्रारंभिक की उत्तरकुंजी का इंतजार

आरएएस प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों को अब उत्तरकुंजी का इंतजार है। राजस्थान लोक सेवा आयोग इसकी तैयारियों में जुटा है। इन्हें जल्द वेबसाइट पर अपलोड किए जाएगा।

हाल में 5 अगस्त को आयोजित आरएएस प्रारंभिक परीक्षा में कुल 4 लाख 97 हजार 048 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। 1454 केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में 3 लाख 76 हजार 762 अभ्यर्थी शामिल हुए। आयोग परिणाम तैयार करने में जुटा है। उधर अभ्यर्थियों को उत्तर कुंजी का इंतजार है। आयोग ने परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों को ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी दी है। कई अभ्यर्थियों को उत्तर कुंजी से अपने उत्तर मिलाने की उत्सुकता है। फिलहाल आयोग उत्तरकुंजी अपलोड करने की तैयारी में है।