30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कॉलेज में कीजिए फ्री कोचिंग, टीचर्स देंगे आपको कॅरियर के टिप्स

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 4 Feb 2019, 10:10 AM IST

coaching classes

coaching classes

अजमेर.

विद्यार्थियों को अब सरकारी कॉलेज में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का अवसर मिल रहा है। विभिन्न कॉलेज में प्रतियोगिता दक्षता कक्षाओं का शुभारंभ हो चुका है। कुछेक कॉलेज में तो यू-ट्यूब पर ऑनलाइन लेक्चर्स अपलोड किए गए हैं।

सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. मुन्नालाल अग्रवाल ने बताया कि प्रतियोगिता दक्षता कक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। इसमें 400 से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हुए हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए स्टूडेंट्स इन कोचिंग क्लासेज में हिस्सा ले सकते हैं। कई लेक्चर्स तो यू-ट्यूब पर नियमित रूप से उपलब्ध कराए जा रहे हैं। यहां नियमित छात्र-छात्राएं सामान्य ज्ञान, सामान्य विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी और अन्य सभी ऐच्छिक विषयों की नि:शुल्क तैयारी कर सकेंगे। प्रतियोगिता दक्षता कक्षाओं में विद्यार्थियों मार्गदर्शन और विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी का अवसर मिलेगा।

लॉ कॉलेज भी आगे..
लॉ कॉलेज में भी प्रतियोगिता दक्षता कक्षाएं जारी हैं। समन्वयक डॉ. डी. के.सिंह ने बताया कि विद्यार्थी आइएएस, आरएएस, एसएससी, बैंक क्लर्क और पीओ, रीट, पुलिस कांस्टेबल, प्रथम और द्वितीय श्रेणी व्याख्याता भर्ती परीक्षा की तैयारी कर सकेंगे। कक्षाएं सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक संचालित हैं। विद्यार्थी समन्वयक सहित सह समन्व्यक डॉ. आर. एन. चौधरी और आशीष वर्मा से संपर्क कर सकेंगे।