30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बोले गजेन्द्र सिंह शेखावत- दोहराएंगे पुराना इतिहास

गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश में पुराना इतिहास दोहराते हुए सभी 25 सीटें जीतेगी और नरेन्द्र मोदी को पुन: प्रधानमंत्री बनाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 24 Dec 2018, 8:28 PM IST

Gajendra Singh Shekhawat

अजमेर। राजस्थान चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक व केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश में पुराना इतिहास दोहराते हुए सभी 25 सीटें जीतेगी और नरेन्द्र मोदी को पुन: प्रधानमंत्री बनाएगी।

विधानसभा चुनाव में मात्र आधा मत प्रतिशत कम प्राप्त होने से सत्ता से बाहर हुए हैं, मगर वरिष्ठ पदाधिकारियों के अनुभव व संगठन के काम में अधिक पैनापन लाकर लोकसभा चुनाव में इसकी भरपाई करेंगे।

अजमेर में सोमवार को श्रीनगर रोड स्थित होटल दाता इन में भाजपा की बैठक के बाद पत्रकारों से मुखातिब शेखावत ने कहा कि भाजपा संगठन की शक्ति के रूप में काम करने वाली पार्टी है। सांगठनिक दृष्टिकोण से प्रबंधन को उपयोगी व कारगर बनाने वाले कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को जोडऩे का काम किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर पदाधिकारियों व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से जो सुझाव प्राप्त हुए हैं उन्हें प्रदेश संगठन तक पहुंचाकर लोकसभा चुनाव में इन सुझावों पर अमल किया जाएगा।

क्षेत्रीय क्षत्रपों का राजस्थान में नहीं कोई प्रभाव
उन्होंने कहा कि कांग्रेस से बसपा, सपा सहित अन्य क्षेत्रीय पार्टियों का गठबंधन राजस्थान में किसी तरह से कारगर साबित नहीं हुआ है। ये क्षेत्रीय क्षत्रप हैं, जो संबंधित क्षेत्र व प्रदेश तक ही सीमित है। लोकसभा चुनाव में देशभर में जो गठबंधन का सिनेरियो है इसके कोई परिवर्तन होगा ऐसा संभव नहीं है।

भाजपा सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी
नसरुद्दीन शाह के बयान के सवाल पर शेखावत ने कहा कि अजमेर में जो बयान दिया उसके एक दिन बाद ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को भी नसरुद्दीन ने जवाब दिया है, ऐसे में इस विषय को टोटेलिटी के रूप में देखने की आवश्यकता है। भारत की चित्ति (आत्मा) सबको साथ लेकर चलने व सबका हित करने वाली है। राष्ट्र के हित में किसी भी तरह का समझौता किए बिना देश के प्रत्येक व्यक्ति समाज, सम्प्रदाय, मजहब के लोग साथ लेकर कर्त्तव्य भाव के साथ आगे बढ़े यह भाजपा की सोच है। समान कर्त्तव्य व समान बोध के साथ करने वाली पार्टी है।