30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ganapati mahotsav : शहर में एक कुंड और हो तो टे्रफिक में नहीं फंसेंगे गणेशा और उनके भक्त

ganapati mahotsav: अजमेर में सिर्फ आजाद पार्क में होता है प्रतिमा विसर्जन ऐलीवेटेड रोड निर्माण से अनंत चतुर्दशी पर होगी परेशानी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Preeti Bhatt

•

Updated: 6 Sep 2019, 11:52 AM IST

ganapati mahotsav : एक  कुंड और हो तो टे्रफिक में नहीं फंसेंगे गणेश और उनके  भक्त

ganapati mahotsav : एक कुंड और हो तो टे्रफिक में नहीं फंसेंगे गणेश और उनके भक्त

अजमेर. शहर में गणपति महोत्सव(Ganpati Festival in the city) की धूम मची है। गणपति की विदाई का समय नजदीक आ रहा है। ऐसे में यदि गणपति विसर्जन(ganapati visarjan) के लिए एक कुंड दक्षिण क्षेत्र में भी बन जाता है तो गणपति बप्पा के भक्त टे्रफिक में नहीं फंसेंगे। वर्तमान में सिर्फ आजाद पार्क में बने कुंड में ही गणपति प्रतिमा विसर्जन किया जाता है। ऐसे में एलिवेटेड रोड (Elevated road) के निर्माण के चलते अनंत चतुर्दशी (Anant Chaturdashi) वाले दिन शहर के जाम होने से इन्कार नहीं किया जा सकता।

Watch More : Radha Ashtami 2019 : राधा कृष्ण का फूलों से कुछ यूं किया मनमोहक श्रृंगार - देखें तस्वीरें

शहर में कई स्थानों पर गणपति महोत्सव जारी हैं। गणपति की स्थापना तीन दिन, पांच दिन और दस दिन के लिए की जाती है। शहर में दो सितम्बर को गणेश चतुर्थी से गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की गई। घरों में स्थापित गणेश प्रतिमाओं का अब विसर्जन शुरू कर दिया है। नगर निगम की ओर से आजाद पार्क(Azad Park) में कुंड बना रखा है। वहां पर पूरे शहर की गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन होता है। ऐसे में वहां पर व्यवस्था नहीं होने और भीड़ के चलते चोरी-छिपे आनासागर, फॉयसागर आदि झीलों में मूर्ति का विसर्जन किया जाता है। नगर निगम (municipal Corporation) की ओर से कुछ समय पहले इसके लिए चर्चा की गई थी, लेकिन वह अमलीजामा नहीं पहन सकी।

कुंड को कराया जा रहा है दुरुस्त
नगर निगम की ओर से आजाद पार्क में मूर्ति विसर्जन की व्यवस्था की जाती है। वर्तमान में उसमें रैम्प को दुरुस्त कराया जा रहा है। कुंड में अभी सिर्फ बारिश का पानी भरा हुआ है। रैम्प के दुरुस्त होने पर उसमें पानी भराया जाएगा। हालांकि अभी कुंड में दो-चार गणपति की प्रतिमाओं का विसर्जन हो चुका है। आगामी एक-दो दिन में तेजी आने की उम्मीद है।

Read More: Savitri Temple Pushkar: माता सावित्री के मंदिर में उमड़ी महिला श्रद्धालुओं की भीड़

अनंत चतुर्दशी पर जुलूस के साथ होता है विसर्जन

शहर में अनंत चतुर्दशी १२ सितम्बर को मनाई जाएगी। इस दिन गणेश प्रतिमाओं का जुलूस के साथ विसर्जन किया जाएगा। इसमें कई अखाड़े बाजे हैरतअंगेज करतब भी दिखाते हैं। इसी प्रकार नवरात्र में भी प्रतिमाओं की स्थापना की जाती है और दुर्गा नवमी पर जुलूस के साथ विसर्जन किया जाता है।

एलीवेटेड रोड का निर्माण जारी

कचहरी रोड, आगरा गेट सहित कई स्थानों पर एलीवेटेड रोड का निर्माण जारी है। इसके कारण जाम के हालात बने रहते हैं। ऐसे में जुलूस के साथ सैकडों प्रतिमाओं का विसर्जन होने के कारण शहर का जाम होना तय माना जा रहा है। ऐसे में दक्षिण क्षेत्र में भी एक कुंड का निर्माण होने पर वहां के लोगों को शहर में आने की जरूरत नहीं पड़ेगी, लेकिन प्रशासन भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।

Read More: अजमेर में मोहर्रम पर मिनी उर्स सा नजारा,अलम के जुलूस में देशभर से उमड़े जायरीन