29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्टूडेंट यूनियन प्रेसीडेंट ने थामा कांग्रेस का हाथ, अब करेंगे ये काम

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 16 Dec 2018, 4:21 PM IST

student union president join congress

student union president join congress

अजमेर.

सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष अब्दुल फरहान खान ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सहित पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट से मुलाकात के बाद उन्होंने यह फैसला लिया।

एनएसयूआई से टिकट नहीं मिलने पर अब्दुल फरहान ने छात्रसंघ चुनाव में निर्दलीय चुनाव लड़ा था। उन्होंने चुनाव में 1204 वोट लेकर एनएसयूआई के प्रत्याशी राजपाल जाखड़ और अभाविप के पियूष सिवासिया को पराजित किया था। चुनाव के बाद दो महीने से वे कांग्रेस नेताओं के संपर्क में थे। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पूर्व सीएम अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट से मुलाकात की थी।

ज्वाइन की कांग्रेस
कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में फरहान ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान पुष्कर क्षेत्र से कांग्रेस अध्यक्ष नसीम अख्तर, अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी हेमंत भाटी, देहात कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठौड़, रसूलपुरा सरपंच सलामुद्दीन, पूर्व घूघरा सरपंच लखपतराम, जांबाज पठान, अफजल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष हनीष मारोठिया और अन्य मौजूद रहे।