29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेरोजगारी : नेट व रीट जैसी परीक्षा पास करने के बाद भी नहीं मिली सरकारी नौकरी तो युवति ने केरोसिन डालकर की आत्महत्या

www.patrika.com/ajmer-news
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Sonam Ranawat

•

Updated: 18 Aug 2018, 1:11 PM IST

girl suicide in critical condition

नेट व रीट जैसी परीक्षा पास करने के बाद भी नहीं मिली सरकारी नौकरी तो युवति ने केरोसिन डालकर की आत्महत्या

अजमेर. खारीकुई इलाके में शुक्रवार शाम को एक युवती ने संदिग्ध हालात में बंद कमरे में केरोसिन उड़ेल कर आत्मदाह कर लिया। कमरे से धुआं व दुर्गंध फैली तो पड़ोसियों ने खिड़की तोड़कर दरवाजा खोला। घटना के वक्त वह घर में अकेली थी। उसका शव कमरे में फर्श पर पड़ा मिला। सदर कोतवाली थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन के सुपुर्द कर दिया।


थानाप्रभारी अनिल कुमार पाण्डे ने बताया कि खारीकुई में रहने वाली डोली शर्मा (24) पुत्री ओमप्रकाश शर्मा ने शुक्रवार शाम कमरा बंद कर खुद पर केरोसिन उड़ेल आत्मदाह कर लिया। पड़ोसियों ने धुआं और दुर्गंध फैली तो खिड़की तोड़ दी। छोटा भाई प्रकाश कमरे में दाखिल होकर दरवाजा खोला। डोली का जला हुआ शव फर्श पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जवाहरलाल नेहरू अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के वक्त डोली की मां, बड़ी बहन व छोटा भाई घर से बाहर गए थे। पुलिस ने संदिग्ध हालात में आत्महत्या का मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया।

कमरे में बिखरा था केरोसिन

पुलिस को छोटे भाई प्रकाश ने मामले में शिकायत दी। उसने बताया कि वह घर पहुंचा तो भीड़ थी। पड़ोसियों ने खिड़की तोड़ी। वह कमरे में खिड़की से दाखिल हुआ तो फर्श पर केरोसिन बिखरा हुआ था। दरवाजा खोला तो उजाला हुआ। बहन डोली फर्श पर जली हालत में पड़ी मिली। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया।

बच्चों को पढ़ाती थी ट्यूशन
दस साल पहले पिता की मृत्यु के बाद मां ने जैसे-तैसे बच्चों को लालन-पालन किया। डोली ने एम.ए., बी.एड. करने के बाद नेट सलेक्ट हो चुकी थी। उसने गत दिनों रीट परीक्षा भी उत्तीर्ण की थी, लेकिन सरकारी नौकरी नहीं लगने से वह मानसिक अवसाद में थी। बड़ी बहन निजी विद्यालय में पढ़ाती थी। वहीं डोली बच्चों को घर पर ट्यूशन पढ़ाने का काम करती थी।