8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan: सहदेव हत्याकांड में प्रेमिका का चाचा गिरफ्तार, अदालत ने 7 दिन के रिमांड पर सौंपा, अब तक 3 पकड़े

सिविल लाइंस थाना प्रभारी शंभु सिंह ने बताया कि 13 जून को हुए हत्याकांड में शामिल धारणा जायल निवासी रामकिशोर (33) पुत्र दुर्गाराम जाट को गिरफ्तार किया गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 21 Jun 2025, 8:56 PM IST

Sahadev murder case

सिविल लाइंस थाना में गिरफ्तार आरोपी। फोटो- पत्रिका

राजस्थान के अजमेर के सिविल लाइंस थाना पुलिस ने पुरानी आरपीएससी के सामने से नागौर के नर्सिंग टीचर को अगवा कर हत्या के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मृतक की प्रेमिका का सगा चाचा है। अदालत ने शनिवार को आरोपी को सात दिन के रिमांड पर सौंपने के आदेश दिए। हत्याकांड में अब तक तीन गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।

अन्य की तलाश जारी

सिविल लाइंस थाना प्रभारी शंभु सिंह ने बताया कि 13 जून को हुए हत्याकांड में शामिल धारणा जायल निवासी रामकिशोर (33) पुत्र दुर्गाराम जाट को गिरफ्तार किया गया। आरोपी मृतक सहदेव की प्रेमिका करिश्मा का सगा चाचा है। आरोपी को अदालत में पेशकर सात दिन के रिमांड पर लिया गया। इससे पूर्व पुलिस ने नागौर जिले के जायल निवासी कुन्नाराम (53) पुत्र कानाराम रलिया व जायल धारणा गांव निवासी ओमप्रकाश(40) पुत्र मोतीराम जाट को गिरफ्तार कर चुकी है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस तलाश में जुटी है।

यह वीडियो भी देखें

गांव में की थी हत्या

करिश्मा के परिजन सहदेव को अगवा कर अपने गांव ले गए थे। उसे धारदार हथियार से गोदने व गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव को जायल तेजासर गांव की सरहद में खेत में फेंक दिया था। परिजन ने हत्या के बाद करिश्मा के चाचा ससुर कुन्नाराम और बड़ी बेटी के ससुराल में जेठ ओमप्रकाश को सहदेव को ठिकाने लगाने की सूचना दी थी।

यह भी पढ़ें- प्रेमिका के चाचा ससुर ने की थी नर्सिंग टीचर की हत्या, लिव-इन रिलेशन में रहने के कारण था नाराज