29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राज्ययाल कल्याण सिंह बांटेंगे मेडल, करेंगे अजमेर के इस गांव का दौरा

31 जुलाई को परम्परानुसार प्रबंध मंडल और एकेडेमिक कौंसिल की बैठक होगी। इसमें डिग्रियों को ग्रेस पास किया जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 6 Jul 2018, 10:11 AM IST

university convocation

university convocation

अजमेर

कुलाधिपति एवं राज्यपाल कल्याण सिंह 1 और 2 अगस्त को अजमेर आएंगे। वे महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय के दीक्षान्त समारोह में भाग लेने के अलावा गोद लिए गांव नरवर का दौरा करेंगे। विश्वविद्यालय और प्रशासनिक स्तर पर इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं।

कुलपति प्रो. विजय श्रीमाली ने बताया कि विश्वविद्यालय का नवां दीक्षान्त समारोह 1 अगस्त को होगा। इसमें कुलाधिपति एवं राज्यपाल कल्याण सिंह शामिल होंगे। बैंक ऑफ बड़ौदा के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. अनिल खंडेलवाल दीक्षान्त भाषण देंगे। 2 अगस्त को राज्यपाल सिंह विश्वविद्यालय के गोद लिए गांव नरवर का दौरा करेंगे। इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

मेडल, डिग्री और अन्य कार्य 20 तक

प्रो. श्रीमाली ने बताया कि श्रेष्ठ विद्याथियों को दिए जाने वाले स्वर्ण पदक बनवाने का काम शुरू हो गया है। डिग्री, आमंत्रण पत्र तैयार करने का कार्य 20 जुलाई तक पूरा हो जाएगा। राजभवन को इसकी सूचना भेजी जाएगी। दीक्षान्त समारोह के लिए पांडाल बनवाया जाएगा। इससे 31 जुलाई को परम्परानुसार प्रबंध मंडल और एकेडेमिक कौंसिल की बैठक होगी। इसमें डिग्रियों को ग्रेस पास किया जाएगा।

कोई पात्र लाभार्थी की सूचना नहीं

छात्रवृत्ति योजना को लेकर विश्वविद्यालय अव्वल दर्जे का लापरवाह है। 13 साल में किसी पात्र छात्रा को स्कॉलरशिप देने की सूचना भी उपलब्ध नहीं है। प्रवेश नियम और प्रॉस्पेक्ट्स में जिक्र नहीं होना विश्वविद्यालय की उदासीनता दर्शाता है। ऐसा तब है जबकि कुलपति, कुलसचिव, प्रवेश समिति और अधिकारियों की निगरानी में प्रोस्पेक्टस तैयार किया जाता है।

कम विद्यार्थी यानि मुसीबत कम

उदयपुर के एमएल सुखाडिय़ा, जोधपुर के जयनारायण व्यास, जयपुर के राजस्थान विश्वविद्यालय, सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय जैसे बड़े कॉलेज की तुलना में 10 से 15 हजार विद्यार्थी पढ़ते हैं। यहां छात्राओं की संख्या भी चार-पांच हजार तक पहुंच चुकी है। महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में महज 1100-1200 विद्यार्थी पढ़ते हैं। कम विद्यार्थी होना यहां फायदेमंद है। इसकी आड़ में केंद्र और राज्य सरकार की कई योजनाएं लागू नहीं हो पाती हैं।


यह भी पढ़ें खबर....
सीबीएसई की बारहवीं और दसवीं की सप्लीमेंट्र परीक्षा 16 जुलाई से प्रारंभ होगी। बोर्ड दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र जल्द वेबसाइट पर अपलोड करेगा।
सीबीएसई के अजमेर रीजन में इस बार बारहवीं में 9 हजार 678 विद्यार्थियों के सप्लीमेंट्री आई है। इनमें 3239 छात्राएं और 6439 छात्र हैं। दसवीं में 13 हजार 321 विद्यार्थियों को सप्लीमेंट्री के योग्य माना गया है। इनमें नियमित एवं स्वयंपाठी विद्यार्थी शामिल हैं। पूरक परीक्षा 16 जुलाई से प्रारंभ होगी। जुलाई में बारहवीं के सभी विषयों की सप्लीमेंट्री परीक्षा एक ही दिन में होंगी। दसवीं की विषयवार श्रेणी सुधार/पूरक परीक्षा एक सप्ताह तक चलेंगी।