30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हैप्पी दिवाली…घरों में सफाई और रंग रोगन , बाजार में नहीं अभी रौनक

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 30 Oct 2018, 10:27 AM IST

diwali season

diwali season

अजमेर/ब्यावर/मदनगंज-किशनगढ़।

नवरात्र समाप्त होते ही घरों में रंग रोगन का कामकाज तेज हो गया है। घरों में साफ-सफाई का काम तेजी से शुरू हो गया है। घरों में साफ-सफाई, मरम्मत कार्य के साथ रंग रोगन का काम किया जा रहा है। वर्तमान में अधिकतर घरों में कलर-पेंट हो रहा है। पेंट की कीमतों में गत वर्ष की तुलना में कीमतें बढ़ गई हैं।

वही पेंटर को वर्तमान में 600 रुपए और हेल्पर को 300 रुपए मिल रहे हैं। वहीं कलर-पेंट विक्रेता बाजार की स्थिति से संतुष्ट नहीं हैं। विके्रता जगदीश सोनगरा ने बताया कि पेंट और डिस्टेंबर की कीमत में कमी आने के बावजूद मांग नहीं बढ़ी है। गत वर्ष पेंट पर जीएसटी 28 प्रतिशत थी जो अब 18 प्रतिशत हो गई है। इसके बावजूद मांग नहीं बढ़ी है।

बाजार में उठाव नहीं होने के कारण बिक्री जोर नहीं पकड़ रही है। इसके साथ ही बजरी पर प्रतिबंध होने के कारण भी निर्माण कार्य धीमे पड़े हैं। इससे भी रंग रोगन का काम कम हो गया है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में किसान खेती-बाड़ी में व्यस्त हैं। इस कारण ग्रामीण क्षेत्रों से भी कली सहित अन्य रंगों की मांग कम है। इससे खरीदारी ने अभी गति नहीं पकड़ी है।

ऑनलाइन मार्केट की धूम

बाजारों में भले ही ग्राहकी की चमक नहीं हो लेकिन ऑनलाइन मार्केट की धूम मची हुई है। लोग इलेक्ट्रिॉनिक्स आइटम से लेकर सोना-चांदी भी ऑनलाइन खरीद रहे हैं। आकर्षक गिफ्ट और ऑनलाइन पेमेन्ट में करीब 4 से 5 हजार रुपए का फायदा लोगों को आकर्षित कर रहा है। नवरात्र और दशहरे से ही यह सिलसिला जारी है। यह खरीद-फरोख्त दिवाली तक रहने की उम्मीद है।