30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Happy Diwali: शुरू हुई दिवाली की खरीददारी, बाजारों में दिखी रौनक

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 4 Nov 2018, 4:15 PM IST

diwali season 2018

diwali season 2018

अजमेर.

रोशनी के पर्व दिवाली की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शहर में दिवाली पर खरीददारी का दौर भी दिखने लगा है। रविवार को लोग प्रमुख बाजारों और अन्य क्षेत्रों में लोग दीपक, लक्ष्मी पाना और अन्य सामान खरीददारी करने निकले।

कार्तिक कृष्ण अमावस्या यानि 7 नवम्बर को दिवाली पर महालक्ष्मी का पूजन होगा। इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। पुरानी मंडी, नया बाजार, चूड़ी बाजार, मदार गेट पर लक्ष्मी पाना, मिट्टी के साधारण और सजावटी दीपक, मोमबत्तियां, खीली-फूले की अस्थाई दुकानें खुल गई हैं। विक्रेता सडक़ों पर बैठकर सामग्री बेचने में व्यस्त हैं।

मुख्य डाकघर, मार्टिंडल ब्रिज, आगरा गेट और अन्य इलाकों में प्लास्टिक से निर्मित रंग-बिरंगे फूल, पोस्टर, लाइटें भी बिक्री के लिए आई हैं। रविवार को अवकाश होने पर लोग दिवाली पर खरीददारी करते नजर आए।

दुकानों पर भी रही रौनक

पिछले दिनों की अपेक्षा रविवार को नया बाजार, मदार गेट, पुरानी मंडी और अन्य इलाकों मं दुकानों पर कुछ रौनक दिखी। लोगों ने साड़ी, रेडिमेड कपड़े, सजावटी सामान, इलेक्ट्रिॉनिक आइटम के मोलभाव करते नजर आए। लोगों ने सामान्य वस्तुओं के अलावा शोरूम से खरीददारी भी की। ऑटोमोबाइल डीलर्स के यहां भी धनतेरस और दिवाली के लिए वाहनों की बुकिंग की गई। ऑनलाइन मार्केट के चलते इस बार भी बार बड़े पैमाने पर खरीद-फरोख्त का दौर कम है।

धनतेरस पर कारोबार की उम्मीद

बड़े और छोटे व्यापारियों, डीलर्स को धनतेरस पर अच्छे कारोबार की उम्मीद है। इसके लिए व्यवसाइयों ने अतिरिक्त स्टॉक भी मंगवाया है। इनमें फ्रिज, एलईडी, मोबाइल, वॉशिंग मशीन, गीजर, सोने-चांदी और डायमंड के आभूषण, रेडिमेड कपड़े, साडिय़ां, बर्तन, इलेक्ट्रिॉनिक लाइट, सजावटी और कांच के सामान शामिल हैं। उन्हें धनतेरस के अलावा 6 नवम्बर को छोटी दिवाली और 7 नवम्बर को दिवाली पर भी खरीददारी की उम्मीद है।

खरीददारी पर गिफ्ट-ऑफर

दिवाली सीजन में व्यवसाइयों ने कई आकर्षक गिफ्ट और ऑफर भी दिए हैं। कई प्रतिष्टि उत्पाद कम्पनियों ने सोने-चांदी के सिक्के, गिफ्ट हैम्पर, ईनामी कूपन का सहारा लिया है। वहीं ग्राहकों की सुविधार्थ आसान किश्तों पर सामान खरीदने की स्कीम भी जारी हुई हैं।