अजमेर.चन्दवरदाई नगर स्टेडियम के सामने शुक्रवार शाम इन्द्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल igl ) की निर्माणाधीन गैस पाइप लाइन gas pipeline में आग लगी। गनीमत रही कि आग पास ही विद्युत ट्रांसफार्मर व केबल तक नहीं पहुंची जिससे बड़ा हादसा accident टल गया। आग लगने से आसपास अफरातफरी का माहौल बन गया। आईजीएल के प्लास्टिक पाईप में लगी आग की लपटें व धुंआ दूर तक नजर आता रहा। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। क्षेत्र में काफी देर तक बिजली भी गुल रही जिससे लोगों को अंधेर में रहना पड़ा। आग लगने की सूचना पर पहुंची नगर निगम की दमकल ने पानी के जरिए आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पहुंची दूसरी दमकल ने फोम का छिड़काव कर आग पर काबू पाया। इस मामले में आईजीएल अधिकारियों का कहना है गैस लाइन के लिए रखे मैटेरियल में आग लगी है। हमारा फायर डिपार्टमेंट इसकी जांच कर रहा है। कितना नुकसान हुआ है यह जांच के बाद ही पता चलेगा। एेसा लगता है कि किसी ने आग लगाई है। पुलिस को मामले की जानकारी दी जा रही है।