29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rain : अजमेर में ताबड़तोड़ बारिश – तेज बहाव में बह गया एक व्यक्ति

Rain : झमाझम बारिश ने समूचे शहर को जलमग्न कर दिया -पानी का बहाव इतना तेज था कि एक व्यक्ति पानी में बह गया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Preeti Bhatt

•

Updated: 1 Aug 2019, 2:57 PM IST

heavy rain in ajmer

Rain : अजमेर में ताबड़तोड़ बारिश - तेज बहाव में बह गया एक व्यक्ति

अजमेर. घनघोर घटाएं गुरुवार को अजमेर में ताबड़तोड़ बरसी। झमाझम बारिश (heavy rain )ने समूचे शहर को जलमग्न कर दिया। जगह-जगह सडक़ों-चौराहों पर तेज रफ्तार से पानी उफन पड़ा। शहर में भारी बारिश की वजह से दरगााह बाजार (dargah bazar)में तेज गति से पानी बहने लगा। पानी का बहाव इतना तेज था कि एक व्यक्ति पानी में बह गया।किनारे खड़े लोग नजारा देख रहे थे परन्तु कोई भी उस व्यक्ति को बचा नहीं पाया ।

Read More : Pushkar : मूसलाधार बरसात ने तोड़ा 33 वर्षों का रिकॉर्ड,पुष्कर सरोवर जल से लबालब

स्टेशन रोड-मदार गेट पर भरा पानी

मार्टिंडल ब्रिज की तीसरी भुजा के नीचे पानी उफनने से रोड थम गया। यहां लबालब पानी भरने से ट्रेफिक रुक गया। पानी के तेज बहाव से कई दोपहिया वाहन गिर गए। चौपहिया और तिपहिया वाहन भी नहीं इसके नीचे से नहीं निकल सके। यही हाल स्टेशन रोड-मदार गेट पर नजर आया। क्लाक टॉवर से गांधी भवन तक समूची सडक़ पर पानी ही पानी नजर आया। रोडवेज बस स्टैंड, गुलाबबाड़ी, जयपुर रोड पर कांकरदा भूणाबाय, बंद्या गांव, घूघरा घाटी और आसपास के इलाकों में पहाड़ी से उफनते पानी ने सडक़ को डूबो दिया।

Read more : अजमेर में भारी बारिश का कहर! पानी में बहने लगे लोग और बाइके, मकान ढहा, 3-4 लोगों के दबने की आशंका

स्टेशन रोड-मदार गेट पर भरा पानी

मार्टिंडल ब्रिज की तीसरी भुजा के नीचे पानी उफनने से रोड थम गया। यहां लबालब पानी भरने से ट्रेफिक रुक गया। पानी के तेज बहाव से कई दोपहिया वाहन गिर गए। चौपहिया और तिपहिया वाहन भी नहीं इसके नीचे से नहीं निकल सके। यही हाल स्टेशन रोड-मदार गेट पर नजर आया। क्लाक टॉवर से गांधी भवन तक समूची सडक़ पर पानी ही पानी नजर आया। रोडवेज बस स्टैंड, गुलाबबाड़ी, जयपुर रोड पर कांकरदा भूणाबाय, बंद्या गांव, घूघरा घाटी और आसपास के इलाकों में पहाड़ी से उफनते पानी ने सडक़ को डूबो दिया।

निचले इलाकों में घुसा पानी

बरसात से शहर के कई निचले और अंदरूनी इलाकों में घरों, गलियों और सडक़ों पर पानी भर गया। पुरानी मंडी-नया बाजार से उफनते पानी ने कचहरी रोड को दरिया बना दिया। अंधेरी पुलिया और तोपदड़ा पुलिया में भी पानी का बहाव तेज रहा। दोपहिया और तिपहिया वाहन चालक इसमें से नहीं निकल सके।बिहारी गंज, नौ नंबर पेट्रोल पंप, आदर्श नगर इलाके में यही हाल दिखा।

Read More : Heavy rain in ajmer : -झमाझम बारिश से डूब गई आनासागर चौपाटी