30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

heavy Rain ; डाई नदी में बहे युवक का दूसरे दिन भी नहीं लगा पता

लसाडिय़ा के पास नदी पार करते समय बहा था युवक, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Narendra Singh Shekhawat

•

Updated: 19 Aug 2019, 5:30 AM IST

The youth flowing in the river Dye was not found

heavy Rain ; डाई नदी में बहे युवक का दूसरे दिन भी नहीं लगा पता

मेवदाकलां (अजमेर). क्षेत्र के लसाडिय़ा गांव के पास शनिवार को डाई नदी पार करते समय बहे युवक का चौबीस घंटे बाद भी पता नही चला है। लसाडिय़ा निवासी राघवेन्द्र सिंह नदी के दूसरे छोर से अपने दो तीन साथियों के साथ पुलिया से आ रहा था। इसी दौरान संतुलन खोने से वह पानी के तेज बहाव के साथ बह गया था। मौके पर ग्रामीणों ने युवक को ढूंढा लेकिन उसका कहीं पता नही चल पाया था।

इसके बाद एसआरडीएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन किया, लेकिन कहीं कोई पता नही चल पाया। शनिवार को अंधेरा होने पर रेस्क्यू रोकना पड़ा। इसके बाद रविवार को सुबह थानाधिकारी राजेन्द्र गोदारा के नेतृत्व में फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया लेकिन चौबीस घंटे के बाद भी उसका पता नहीं चल सका है। दोपहर बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमन मीणा मौके पर पहुंचे और थानाधिकारी से जानकारी ली।

नदियों का उफान जारी
मेवदाकलां. क्षेत्र के धून्धरी, मीणों का नयागांव व उन्दरी में खारी नदी का उफान दूसरे दिन रविवार को भी जारी रहा। लेकिन डाई नदी का करीब दो फीट पानी उतर गया है। खारी नदी का बहाव दूसरे दिन भी पूरी तरह से वेग पर रहा।

धून्धरी व कुमावतों का नयागांव का तीसरे दिन भी कटा रहा सम्पर्क
रविवार को बारिश भले ही थम गई लेकिन नदियां उफान पर रही, जिससे धून्धरी व कुमावतों का नयागांव का तीसरे दिन भी सम्पर्क कटा रहा। कुमावतों का नयागांव के एक तरफ डाई नदी व दूसरी तरफ खाल आने से सम्पर्क कटा रहा। इसी तरह धून्धरी के भी एक तरफ खारी नदी व दूसरी तरफ खाल का पानी आने से सम्पर्क कटा रहा।

इधर खारी नदी में बहे युवक का भी नहीं लगा सुराग
सावर. सावर क्षेत्र के खारी नदी में दो दिन पूर्व रात को बहे युवक का रविवार दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लगा है, जबकि रेस्क्यू टीम ने दूसरे दिन भी सुबह से लेकर शाम तक नदी में बहे युवक की तलाश करती रही। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। मौके पर भारी भीड़ के साथ पुलिस व प्रशासन के अधिकारी डटे रहे।

घटना के अनुसार बीते शुक्रवार रात को केकड़ी पुलिस थाना क्षेत्र के ग्राम सांपला निवासी शिवराज गुर्जर व सूरजसिंह वैन में सवार होकर अपने गांव से कुराडिय़ा गांव जा रहे थे। इसी बीच सावर व मेहरूकलां के बीच खारी नदी पर बनी पुलिया के ऊपर से बह रहे पानी से गुजरने के दौरान तेज पानी के बहाव के चलते वैन पुलिया के खंभे पर अटक गई।

इस दौरान वैन से नीचे उतरने के दौरान पानी के बहाव के कारण शिवराज गुर्जर नदी में बह गया था। युवक की तलाश के लिए सावर तहसीलदार राधेश्याम मीणा व सावर थाना प्रभारी मुनीर मोहम्मद के नेतृत्व में रविवार दूसरे दिन भी रेस्क्यू टीम ने नदी में युवक की तलाश की। लेकिन सुबह से लेकर शाम तक रेस्क्यू टीम नदी में बहे युवक शिवराज गुर्जर की तलाश करती रही। लेकिन टीम को कोई सफलता नहीं मिली।