जिला कलक्टर विश्व मोहन शर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत स्तर पर पंचायत प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में कोर गु्रप काम करेगा। इसमें ग्राम विकास अधिकारी संयोजक,पटवारी सहसंयोजक,एएनएम,कृषि पर्यवेक्षक एवं महिला पर्यवेक्षक या आंगनवाडी कार्यकर्ता को सदस्य बनाया गया है। यह टीम ग्राम पंचायत कार्यालय या राजीव गांधी सेवा केन्द्र में कन्ट्रोल रूम स्थापित कर काम करेगी। यह राशन का घर घर वितरण कार्य भी संभालेंगी।