
temprature in ajmer
अजमेर.
कडक़ धूप और गर्मी के तेवर कायम हैं। मंगलवार सुबह हवा चलने से मामूली राहत मिली पर धूप निकलते ही मौसम बदल गया। धूप की चुभन लोगों को सता रही है। लगातार 8 दिन से तापमान 40 डिग्री के नीचे नहीं उतरा है।
अलसुबह हवा चलने से लोगों को मामूली राहत मिली। बाद में सूरज निकलने के साथ मौसम में गर्मी बढ़ गई है। सुबह के 8.40 बजते-बजते ही लोगों के कपड़े पसीने से तरबतर होने लगे हैं। जून के पहले तीन दिन भी लू के थपेड़ों और झुलसाती धूप में बीते हैं। लोगों को कोई राहत नहीं मिल पा रही है। गर्माहट से बचने के लिए लोगों को स्वीमिंग पूल जाने, एसी चलाकर बैठने और ठंडे पेय पदार्थों के सेवन करने जैसे जतन करने पड़ रहे हैं। इन दिनों न्यूनतम तापमान 29.4 से 31 डिग्री के बीच घूम रहा है।
लगातार 40 डिग्री के पार तापमान
पारा पिछले आठ दिन से चार दिन से 44.0 से 44.5 डिग्री के बीच घूम रहा है। पिछले महीने पारा 29 मई को 44.0 और 31 मई को 44.5 पर पहुंच गया था। जून के तीनों दिन तक इसके यही मिजाज कायम रहे। मंगलवार को भी सूरज की प्रचंडता से भीषण गर्मी का दौर कायम है।
समय पर आएगा मानसून.....
मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून 6 या 7 जून तक केरल पहुंचेगा। इसके बाद यह कर्नाटक सहित अन्य प्रदेशों में आएगा। कई जगह मानसून पूर्व बरसात भी होगी। इसकी रफ्तार ठीक रही तो यह जून के अंतिम सप्ताह तक राजस्थान पहुंच जाएगा। मालूम हो कि अजमेर सहित पूरे राज्य में मानसून जुलाई से सितम्बर तक सक्रिय रहता है। इस दौरान होने वाली बरसात से बांधों और तालाबों में पानी की आवक होती है।
Published on:
04 Jun 2019 08:44 am
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
