उप निदेशक ने लिया रैन बसेरों का जायजाव्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश अजमेर.स्थानीय निकाय विभाग की उप क्षेत्रीय निदेशक अनुपमा टेलर ने शहर में नगर निगम की ओर से संचालित किए जा रह रैन बसरों का निरीक्षण का व्यवस्थाओं का जायजा लिया। टेलर ने अधिकारियों कर्मचारियों को व्यवस्था में सुधार करने तथा रैन बसेरों की लोकशन का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए जिससे जरूरतमंद लोग इनमें आश्रय लेकर ठंड से बचाव कर सकें। उप निदेशक के साथ नगर निगम के अधिकारी भी उपस्थित थे। उप निदेशक ने जनाना अस्पताल में बनाए गए आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। इसके अलावा दिल्ली गेट, कोटड़ा, जेएलएन अस्पताल, आजाद पार्क में बनाए गए रैन बसेरे का जायजा लिया।