26 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धारदार हथियार से पत्नी की हत्या कर 13 माह की बेटी को उठा ले गया पिता

पारिवारिक कलह : आरोपी युवक तेरह महीने की बेटी को लेकर हुआ फरार, गंज थाना क्षेत्र में कुम्हार मोहल्ला में वारदात
2 min read
Google source verification

अजमेर

•

image

Manish Singh

•

Apr 27, 2021

धारदार हथियार से पत्नी की हत्या कर 13 माह की बेटी को उठा ले गया पिता

धारदार हथियार से पत्नी की हत्या कर 13 माह की बेटी को उठा ले गया पिता

अजमेर. पारिवारिक कलह में सोमवार रात एक युवक ने गुस्से में धारदार हथियार से पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी 13 माह के बेटी को लेकर फरार हो गया। पड़ोसियों की मदद से परिजन युवती को लहूलुहान हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद सक्रिय हुई गंज थाना पुलिस ने आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी। देर रात तक पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालती रही।

देहलीगेट कुम्हार मोहल्ले में सोमवार शाम रिजवान नामक युवक ने पत्नी शाहिन(19) से विवाद के बाद धारदार हथियार से हत्या कर दी। काम से लौटी शाहिदा खातून को शाहिन बिस्तर पर लेटी मिली। उसने बेटी को रोजे में समझकर कुछ नहीं बोला लेकिन फर्श पर खून फैला देखकर उसके होश उड़ गए। उसने शाहिन को उठाना चाहा तो वह खून में लथपथ मिली। उसकी चीख-पुकार सुन आसपास के लोग जुट गए। पड़ौसियों की मदद से शाहिन को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल लेकर पहुंची। जहां पर चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सीओ दरगाह रघुवीर प्रसाद शर्मा, गंज थानाप्रभारी धर्मवीरसिंह घटनास्थल पर पहुंचे। शाहिन की मां शाहिदा व भाई साहिल कुरैशी ने रिजवान पर संदेह जाहिर किया। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। दो साल पहले बेटी शाहिन का निकाह उत्तरप्रदेश इलाहबाद निवासी रिजवान के साथ हुआ। शाहिन के तेरह माह की बेटी अलशिफा है आरोपी उसको भी अपने साथ ले गया।

बेटी को ले गया आरोपी

पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में हत्या की वारदात दोपहर 2 बजे अंजाम देने के बाद रिजवान बेटी अलसिफा को लेकर घर से निकल गया। शाम 7 बजे शाहिन की मां घर लौटी तो वारदात का पता चला। पुलिस रिजवान की सरगर्मी से तलाश में जुटी है।

पहले भी हुआ फरार
शाहिन के भाई साहिल ने बताया कि रिजवान नशेड़ी है। वह अजमेर में अकेला रहता है जबकि परिवार के सदस्य इलाहबाद में रहते हैं। इससे पूर्व भी एक मर्तबा अपनी बेटी को लेकर फरार हो गया। तब वह उसको तलाशते करते हुए इलाहबाद पहुंचे। जहां पुलिस ने आरोपी का पूर्व में भी अपराधिक रिकॉर्ड होने की बात कही थी लेकिन बहन शाहिन का बसा हुआ घर ना टूटे इस बात को ध्यान में रखते हुए नजर अंदाज कर दिया।

इनका कहना है...

विवाहिता की धारदार हथियार से हत्या की गई है। प्रथमदृष्ट्या मृतका के पति रिजवान पर हत्या का संदेह जाहिर किया गया है। मृतका की तेरह माह की बेटी भी लापता है। हत्या का मामला दर्जकर रिजवान की तलाश की जा रही है।
धर्मवीर सिंह, थानाप्रभारी गंज

बड़ी खबरें

View All

अजमेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग