29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Tourism: अजमेर में शुरू हुआ देश का पहला डबल डेकर ई-क्रूज, मात्र 250 रुपए में उठा सकेंगे लुत्फ

Double-Decker E-Cruise: अच्छी खबर ये है कि पर्यटक अब डबल डेकर ई क्रूज में सवार होकर ऐतिहासिक आना सागर झील की सैर कर सकेंगे। जानें-किराया और क्यों खास है ये डबल डेकर क्रूज?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 4 Oct 2024, 3:22 PM IST

Double-Decker E-Cruise Started in Anasagar Lake

E-Cruise in Anasagar Lake: अजमेर। राजस्थान के अजमेर में देश के पहले डबल डेकर ई क्रूज का संचालन आज से शुरू हो गया है। अच्छी खबर ये है कि पर्यटक अब डबल डेकर ई क्रूज में सवार होकर ऐतिहासिक आना सागर झील की सैर कर सकेंगे। इसके लिए पर्यटकों को मात्र 350 और 250 रुपए ही खर्च करने होंगे।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सुबह 11.30 बजे ऐतिहासिक आना सागर झील में देश के पहले ई क्रूज का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में जलदाय मंत्री सुरेश रावत व नगर निगम महापौर ब्रज लता हाड़ा भी उपस्थित रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

कितना होगा किराया?

नगर निगम ने इसका ठेगा गीता मार्बल प्राइवेट लिमिटेड को 67 लाख रुपए सालाना में दिया है। डबल डेकर ई-क्रूज में सवारी का किराया मात्र 350 रुपए प्रति व्यक्ति रखा गया है। वहीं, बच्चों की टिकट 250 रुपए रखी गई है।

एक साथ बैठ सकेंगे 150 लोग

देश के पहले ई-क्रूज में एक साथ 150 लोग बैठ सकेंगे। प्रथम व द्वितीय तल पर 75-75 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। क्रूज की लंबाई 22 मीटर व चौड़ाई 8 मीटर है। यह झील का एक चक्कर 45 मिनट में पूरा करेगा।

यह भी पढ़ें: ‘सत्ता में आए तो तेल निकाल दूंगा… खून के आंसू रुलाएंगे’ आखिर विधायक अशोक चांदना ने किसको दे डाली धमकी?

यह भी पढ़ें: राजस्थान में पर्यटकों को बड़ी सौगात, इस शहर में शुरू हुआ देश का पहला डबल डेकर ई-क्रूज