2 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

#Jago janmat yatra 2018: अजमेर को नहीं मिलता पूरा पानी, शहर में धड़ल्ले से बन रहे कॉमर्शियल कॉम्पलेक्स

www.patrika.com/rajasthan-news

2 min read
Google source verification
patrika jago janmat yatra

patrika jago janmat yatra

अजमेर.

राजस्थान पत्रिका की जागो जनमत यात्रा अजमेर जिले में पहुंची। यहां पुष्कर, अजमेर उत्तर, अजमेर दक्षिण और किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र में जनता के बीच उनके मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान लोगों ने मतदान अवश्य करने की शपथ ली। पत्रिका प्रतिनिधि ने उन्हें फेक न्यूज के बारे में जानकारी देते हुए, फेक न्यूज से सावधान रहने का आह्वान किया।

पानी की किल्लत का मुद्दा

पुष्कर में जहां पवित्र सरोवर में गंदा पानी जाने से रोकने को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाने का मुद्दा छाया रहा। वहीं अजमेर में पानी की किल्लत का मुद्दा उठा। किशनगढ़ में बढ़ते अतिक्रमण और आवासीय नक्शों के नाम पर व्यावसायिक निर्माण का मुद्दा गर्म रहा।

किया जाता चुनावों में वादा ..

जागो जनमत यात्रा के दौरान अजमेर उत्तर और दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में एक ही मुद्दा छाया रहा। लोगों का कहना था कि हर चुनाव में पेयजल की समस्या का समाधान होने का दावा किया जाता है। लेकिन इतने सालों बाद भी समस्या ज्यों की त्यों है। रोजाना पेयजल सप्लाई का सपना आज भी पूरा नहीं हो पाया है। कभी चार दिन में आता है, कभी तीन दिन में आता है।

शहर कैसे स्मार्ट बनेगा...

नितिन सेठी ने कहा कि उत्तर विधानसभा क्षेत्र में धड़ल्ले से आवासीय नक्शों की आड़ में व्यवसायिक निर्माण हो रहें हैं। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रहा है। वहीं मनीष जैन ने कहा कि शहर में उत्तर से लेकर दक्षिण तक पानी की किल्लत है। 72 से 96 घंटों में पानी की सप्लाई दी जाती है। ऐसे शहर कैसे स्मार्ट बनेगा। राजीव गुप्ता ने कहा कि गर्मी के दिनों में हाल और बुरे रहते है। लेकिन अब तक इस समस्या का हल नहीं हुआ। समय के साथ समस्या बढ़ती जा रही है। ताराचंद सबलानिया ने कहा कि कहा कि पेट्रोल, डीजल और गैस सिलेण्डर के दाम बढ़ रहे हैं। इससे आमजन की कमर टूट रही है। हालांकि उज्जवला योजना से फायदा हुआ है।

उज्जवला योजना से फायदा

एडवोकेट जितेन्द्र खेतावत ने कहा कि जनता की समस्याएं हवा है। सरकार के लोग अपनी उपलब्धियों के बखान में ही लगे है। डॉ. मयंक शुभम ने कहा कि नगरा, सुनहरी कॉलोनी भट्टा, प्रताप नगर भट्टा, गणेश नगर सहित अन्य क्षेत्रों में बरसात में 5-5 फीट पानी भर जाता है। सुभाष नगर क्षेत्र में गिरधारी सिंह ने कहा कि दक्षिण में बड़ा हिस्सा रेलवे का है। आर.ओ.बी. नहीं होने से फाटक बंद होते ही आवागमन बंद हो जाता है। सैकड़ों लोग रोज परेशान होते है। इस दौरान शिव बंसल, अनीष मोयल, संजय नाथानी आदि ने भी अपनी बात रखी।