26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Ajmer / Rajasthan ka ran 2018: भाजपा के लिए बढ़ा सिरदर्द, करनी पड़ रही है जबरदस्त भागदौड़

Rajasthan ka ran 2018: भाजपा के लिए बढ़ा सिरदर्द, करनी पड़ रही है जबरदस्त भागदौड़

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 25 Nov 2018, 8:18 PM IST

workers shortage in kishangarh

workers shortage in kishangarh

मदनगंज-किशनगढ़.

भाजपा प्रत्याशी विकास चौधरी के सामने अब भाजपा के अग्रिम संगठनों को साथ लेकर काम करना चुनौती बन गई है। भाजपा मंडल अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं समेत करीब 150 सदस्यों के इस्तीफा देने से प्रत्याशी विकास चौधरी के सामने कार्यकर्ताओं की कमी एक बड़ी समस्या बन गई है।

कार्यकर्ताओं की कमी एक बड़ी समस्या

विधायक भागीरथ चौधरी का टिकट कटने और विकास चौधरी को टिकट दिए जाने से खफा भाजपा के 4 मंडलों के अध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्यों और जिला पदाधिकारियों ने पिछले दिनों जयपुर प्रदेश कार्यालय में भी हंगामा और विरोध प्रदर्शन किया था।

दिए अपने इस्तीफे

यहां चारों मंडल अध्यक्ष मदनगंज मंडल अध्यक्ष किशन गोपाल दरगड़, शहर मंडल अध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा, बोराड़ा मंडल अध्यक्ष रामस्वरूप सुंडा, सुरसुरा मंडल अध्यक्ष गोपाल गुर्जर के कार्यकारिणी सदस्यों समेत करीब 150 जिला पदाधिकारियों ने सार्वजनिक रूप से प्रदेश कार्यालय में केंद्रीय मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत को अपने इस्तीफे दिए हैं।

इतनी बड़ी संख्या में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के इस्तीफे दिए जाने से भाजपा प्रत्याशी विकास चौधरी के सामने ऐन वक्त पर कार्यकर्ताओं की फौज तैयार करना टेडी खीर साबित हो सकती है।

इन्होंने भी सौंपे अपने इस्तीफे

किशनगढ़ पंचायत समिति प्रधान हनुमान भादू, भाजपा किसान महिला मोर्चा की प्रदेश सह संयोजक एवं जिला मंत्री सीमा आखावत, जिला महामंत्री अजमेर देहात समरथ सिंह राठौड़, युवा मोर्चा अध्यक्ष राजू शर्मा, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष करतार जाट, व्यवसाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक दीपेश गुप्ता, किशनगढ़ नगर परिषद के भाजपा पार्षदों समेत भाजपा के ज्यादातर अग्रिम संगठनों के पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों और कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने अपने पदों से त्याग पत्र देने की घोषणा भी की।